<

Video: पॉलिसी, सिस्टम और मैरिट… टीम इंडिया की जीत पर खुशी से गदगद हो गए शोएब अख्तर, बीसीसीआई और गौतम गंभीर की जमकर की तारीफ

Shoaib Akhtar on Gautam Gambhir: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया, बीसीसीआई और कोच गौतम गंभीर की जमकर तारीफ की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Shoaib Akhtar on India: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. इस बीच टीम इंडिया की जीत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है. पाकिस्तान से भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया के बारे में 2-3 चीजें जरूर कहना चाहूंगा.

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि पहले तो उनकी पॉलिसी जीत गई, फिर उसका सिस्टम जीत गया. सबसे जरूरी बात कि उनका मैरिट जीत गया.

बीसीसीआई और गौतम गंभीर की जमकर की तारीफ

यह भी हो सकता था कि पैसे सही पर खर्च न होते. क्या रणजी ट्रॉफी खेलने वाले बच्चे पैसे नहीं कमा रहे हैं. गौतम गंभीर ने ये साबित कर दिया कि एक बंदे को खिलाकर मैं टूर्नामेंट जीत जाऊंगा. एक कम था तो गौतम गंभीर संजू सैमसन को लेकर आए और उन्होंने बड़े मैचों में परफॉर्म करके दिया. उन्होंने मैरिट के आधार पर बहुत बड़ा रिस्क लिया और परिणाम आपके सामने है. अभिषेक शर्मा को अभी बहुत क्रिकेट सीखना बाकी है. आज उनकी पॉलिसी और मैरिट जीता. आज उन्होंने बता दिया कि हम ठीक जगह सोचते हैं.

गौतम गंभीर के फाइनल मैचों का रिकॉर्ड देख धोनी के समर्थक भी हो जाएंगे फैन, ट्रोल करना कर देंगे बंद, खिलाड़ी और कोचिंग के रूप में किया है गजब कारनामा

टीम इंडिया ने कर दिया साबित

इसके अलावा, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि हम ठीक तरीके से सोचते हैं. हम ठीक खिलाड़ी को चांस देते हैं. हम कोशिश करते हैं कि सही बंदा ऊपर आकर खेल जाए. बहुत सारे खिलाड़ी ड्रॉप होते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. एक कप्तान है और एक दिग्गज है. फिर दोनों खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड 2024 जीतने के बाद टी20 से सन्यांस ले लिया. मेरा ख्याल है कि टीम इंडिया जिस गति से आगे बढ़ रही है. जिस तरह से अपनी टीम, ग्राउंड और पॉलिसी पर पैसा खर्च कर रहे हैं. बीसीसीआई किस तरह से अपने लैब्स, ट्रेनिंग मशीनों और बाकी चीजों पर खर्च कर रहा है.

जीत की दी शुभकामनाएं

अंत में कितनी खूबसूरती से अपने बड़ों को इज्जत देते हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में 1987 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव, 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के विनिंग कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विनिंग कप्तान रोहित शर्मा तीनों मौजूद थे. सभी मिलकर एक टीम के तौर पर जश्न मना रहे थे. इसके बाद अंत में टीम इंडिया को जीत की बधाई दी और आगे भी जीतने की शुभकामनाएं दी. 2027 का वर्ल्ड कप आज ही मिलता है तो आज ही ले लीजिए.

‘कोच साहब मुस्कान आप पर…’, टीम इंडिया की जीत पर खुशी से झूम उठे धोनी, गौतम गंभीर को दिया स्पेशल मैसेज

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST