Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में शोएब अख्तर किसे कर रहे सपोर्ट? बोले- मैं चाहता हूं….

IND vs NZ Final: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच में शोएब अख्तर किसे कर रहे सपोर्ट? बोले- मैं चाहता हूं….

IND vs NZ Final: टी20 विश्व कप फाइनल मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कहा है कि क्रिकेट के लिहाज से न्यूजीलैंड को विश्व कप जीतना चाहिए.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-07 18:26:06

Mobile Ads 1x1
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी और सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है. करीब चार हफ्तों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब खिताब का फैसला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह फाइनल मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीमें लंबे समय से बड़े टूर्नामेंटों में एक-दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंद्वी रही हैं. मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कहा है कि क्रिकेट के लिहाज से न्यूजीलैंड को विश्व कप जीतना चाहिए.
 
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने भारतीय टीम पर मौजूद दबाव का भी जिक्र किया. उनके मुताबिक भारत के खिलाड़ियों पर करीब 1.5 अरब लोगों की उम्मीदों का भार रहेगा. उन्होंने याद दिलाया कि अहमदाबाद के इसी मैदान पर भारत को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए यह मुकाबला मानसिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है.

अख्तर किसे चाहते हैं जीते?

इसके बावजूद अख्तर का मानना है कि भारत इस मुकाबले में मजबूत दावेदार है. लेकिन उन्होंने एक दिलचस्प बात भी कही. अख्तर ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत जीत सकता है, लेकिन “क्रिकेट के लिहाज से अब समय आ गया है कि न्यूजीलैंड भी एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीते.” अख्तर ने यह भी कहा कि अगर न्यूजीलैंड जैसी टीम भारत के खिलाफ 225 या 250 रन तक पहुंच जाती है, तो भारतीय टीम पर काफी दबाव बन सकता है. 
 
भारत 2 बार बना है चैंपियन

भारतीय टीम इससे पहले दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है. भारत ने पहला खिताब 2007 में जीता था और दूसरा 2024 में अपने नाम किया. दूसरी ओर न्यूजीलैंड अब तक टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है. कीवी टीम का सबसे अच्छा प्रदर्शन 2021 में रहा था, जब वह फाइनल तक पहुंची लेकिन खिताब से चूक गई.

MORE NEWS