<

Shocking Truth of Cricket: 0 पर आउट होने पर खुद को दर्दनाक सजा देता था खिलाड़ी, ड्रेसिंग रूम का वो खौफनाक सच; जिसे सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

Shocking Truth Of Cricket: 0 पर आउट होने पर खुद को शारीरिक सजा देता था युवा खिलाड़ी! जानिए क्रिकेट ड्रेसिंग रूम का वो खौफनाक सच और मेंटल प्रेशर की कड़वी हकीकत जो रोंगटे खड़े कर देगी.

स्टेडियम में गूंजती दर्शकों की तालियां, खिलाड़ियों की चकाचौंध भरी जिंदगी और टीवी स्क्रीन पर मुस्कुराते चेहरे, क्रिकेट की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और ग्लैमरस दिखती है, इसके भीतर का अंधेरा उतना ही भयानक है. हम अक्सर किसी खिलाड़ी को 0 पर आउट होते देखते हैं, उसकी फॉर्म पर सवाल उठाते हैं और टीवी बंद करके आगे बढ़ जाते हैं या चैनल बदल देते हैं. लेकिन क्या हमने कभी सोचा है कि उस 0 के बाद, ड्रेसिंग रूम के बंद दरवाजों के पीछे वह खिलाड़ी किस मानसिक दौर से गुजरता है? शायद ही आपको पता होगा। इसका खुलासा किया है इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स ने. उन्होंने खिलाड़ियों के जीवन के बारे में क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘The Guardian’  में हाल ही में छपे एक लेख ने खिलाड़ियों के जीवन के अनसुने सच को बेनकाब किया है. इस लेख में उस खिलाड़ी(पूर्व क्रिकेटर) का नाम तो नहीं लिया गया है लेकिन उन्होंने क्रिकेट जगत की इस काली सच्चाई से पर्दा उठाया है.

यह लेख इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ ब्रायडन कार्स (Brydon Carse) से जुड़े हालिया लेट-नाइट पार्टी विवाद के बाद सामने आया. लोग पूछ रहे थे कि पेशेवर खिलाड़ी आखिर रात को ऐसी लापरवाही क्यों करते हैं? लेकिन इसके पीछे की जो कहानी बताई गई है वह रोंगटे खड़े कर देने वाली है.

0 पर आउट होने पर खुद को शारीरिक सजा

पूर्व क्रिकेटर ने अपने साथ खेले एक बेहद युवा क्रिकेटर का ज़िक्र करते हुए लिखा, ‘मैं एक ऐसे युवा खिलाड़ी को जानता था, जो मैच में कम रन बनने पर खुद को शारीरिक रूप से चोट पहुंचाता था. उसे किसी ने नहीं कहा था कि उसकी कीमत सिर्फ उसके स्कोर से तय होती है, लेकिन क्रिकेट का माहौल सालों से उसे यही सिखा रहा था. ब्रायडन कार्स की खबर पढ़कर मुझे फिर वही साथी याद आ गया.’

पूर्व क्रिकेटर के मुताबिक, खिलाड़ियों का शराब की लत में डूबना, लेट-नाइट पार्टियां करना या खुद को नुकसान पहुंचाना सिर्फ ‘लापरवाही’ नहीं है. यह उस डर और असुरक्षा से भागने का रास्ता है, जो यह खेल उन्हें हर पल देता है.

क्रिकेट सिस्टम की वो कमियां जो खिलाड़ियों को तोड़ती हैं

वो कहते हैं, तेज़ गेंदबाजों की आधी जिंदगी चोटों में बीतती है और बल्लेबाजों की उंगलियां टूटती हैं. लेकिन क्रिकेट में दर्द का मतलब रुकना नहीं होता, बल्कि दर्द छुपाकर खेलते रहना ही ‘प्रोफेशनल एटीट्यूड’ मान लिया जाता है.

आप पूरे हफ्ते नेट्स में पसीना बहाएं, लेकिन मैच की पहली गेंद पर 0 पर आउट हो सकते हैं. हर मैच के साथ खिलाड़ी के सिर पर तलवार लटकी होती है- ‘क्या तुम टीम में रहने के लायक हो?’

एकेडमी स्तर से ही बच्चों को सिर्फ बैटिंग-बॉलिंग सिखाई जाती है. जब 10-15 साल तक किसी बच्चे की इंसान के रूप में पूरी वैल्यू सिर्फ उसके ‘स्कोरकार्ड’ से तय होती है, तो पहली असफलता मिलते ही उसका मानसिक संतुलन बिखर जाता है.

ड्रेसिंग रूम में होने वाला भारी हंसी-मजाक अक्सर एक ढाल की तरह इस्तेमाल होता है, ताकि कोई खिलाड़ी दूसरे के असली दर्द और डिप्रेशन को न देख सके.

यह खेल अब सिर्फ रन और विकेट का हिसाब रखने तक सीमित नहीं रह गया है; यह सीधे तौर पर इंसान की दिमागी सेहत से जुड़ा मुद्दा बन चुका है. जब तक खेल का पूरा इकोसिस्टम खिलाड़ियों को सिर्फ ‘रन बनाने की मशीन’ की तरह देखता रहेगा, तब तक मैदान के पीछे की यह घुटन और असफलता का खौफ खिलाड़ियों को ऐसे ही अंदर से तोड़ता रहेगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST