<

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में किया वो कारनामा, जो रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए

Shreyas Iyer Big Record: श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अर्धशतक लगाकर नया इतिहास रच दिया है. वह भारत के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक लगाया है.

Shreyas Iyer Big Record: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक लगाया. उन्होंने 47 गेंद पर 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके आए. इसी के साथ श्रेयस अय्यर पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक लगाया है. इससे पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन कोई यह कारनामा नहीं कर पाया.

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय टीम मुश्किल में फंस गई थी. भारत ने सिर्फ 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद 31 साल के भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की पारी संभाली. उन्होंने चेस्टर-ली-स्ट्रीट के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 68 रनों की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2018 में इंग्लैंड के कार्डिफ में 47 रनों की पारी खेली थी. अब श्रेयस अय्यर इंग्लैंड की धरती पर बतौर भारतीय कप्तान सबसे बड़ा टी20आई स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

बारिश ने धुला पहला टी20 मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो गया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 59 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे ने 42 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके दम पर भारत ने इंग्लैंड को 190 रनों का टारगेट दिया. हालांकि जब इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बारी आई, तो बारिश शुरू हो गई. लगातार बारिश होने की वजह से मुकाबला रद्द करना पड़ा.

कब खेला जाएगा दूसरा टी20?

पहला टी20 मुकाबला रद्द होने के बाद फैंस को सीरीज के दूसरे मैच का इंतजार है. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे 10 लाख मेहमान! अमेरिका से आएंगे दूल्हे राजा, जानें कहां होगी शाही शादी

Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी…

Last Updated: November 2, 2026 23:16:10 IST

Dia Mirza controversy: हमें दिवाली सिखाने की जरूरत नहीं, दीया मिर्जा पर भड़कीं मुंबई की मेयर, BMC से किया बाहर

Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…

Last Updated: November 2, 2026 22:33:31 IST

अंधविश्वास में पिता बना बेटे का कातिल! 10 साल के करण को देवी की वेदी पर पटका, फिर शव के पास सो गया

Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…

Last Updated: November 2, 2026 21:27:48 IST

Delhi Pollution: दिल्ली में GRAP-2 लागू, पार्किंग महंगी, प्रदूषण रोकने के लिए बढ़ेंगे कई प्रतिबंध

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…

Last Updated: November 2, 2026 20:41:44 IST

वायरल होने के लिए क्या कुछ भी करने को तैयार हैं लोग? जयपुर की योगा टीचर का तंजानिया वाला वीडियो चर्चा में

Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…

Last Updated: November 2, 2026 20:11:26 IST

Jhunjhunu accident: राजस्थान में मौत बनकर दौड़ा करंट! सड़क निर्माण के दौरान 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 5 झुलसे

Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…

Last Updated: November 2, 2026 19:51:06 IST