<

IND vs IRE: 2-0 से हार… श्रेयस अय्यर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान

IND vs IRE: श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी डेब्यू पर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अय्यर भारत के सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें टी20 इंटरनेशनल में कप्तान बनने के बाद लगातार 2 मैचों में हार मिली है. इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है.

Shreyas Iyer Unwanted Record: भारतीय टीम को दूसरे टी20 में आयरलैंड के खिलाफ 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज भी गंवा दी है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब आयरलैंड ने किसी इंटरनेशनल सीरीज में भारत को हराया था. आयरलैंड ने पहले टी20 मैच में भारत को 34 रनों से हराया था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी आयरलैंड ने 1 रन से जीत हासिल कर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली.

इस शर्मनाक हार के साथ ही श्रेयस अय्यर के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल, श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में ही भारत को इस शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है.

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के साथ ही कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. श्रेयस अय्यर भारत मेंस टीम के सिर्फ ऐसे दूसरे कप्तान हैं, जिन्हें कप्तान के तौर पर शुरुआती 2 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ा था. पंत को जून 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार 2 हार झेलनी पड़ी थी. अब इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर का भी नाम जुड़ चुका है.

आयरलैंड में श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन

करीब 3 साल बाद श्रेयस अय्यर ने भारत की टी20 में वापसी की है और उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 2 टी20 मैच खेले, जिनमें हार का सामना करना पड़ा. इन मुकाबलों में श्रेयस अय्यर की भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्होंने पहले टी20 में 7 गेंदों पर 3 रन बनाए. इसके बाद दूसरे टी20 में 7 गेंद पर 10 रन बनाए.

दोनों मैचों में मिलाकर अय्यर के बल्ले से सिर्फ 13 रन आए. अब अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां पर भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. उम्मीद है कि वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया इस सीरीज में जोरदार वापसी करेगी. खासकर श्रेयस अय्यर को अपनी काबिलियत साबित करनी होगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Diwali 2026: धनतेरस से भाई दूज तक किस दिन क्या खरीदना है शुभ? सोना-चांदी से लेकर इन 5 दिनों की पूरी लिस्ट देखें

Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…

Last Updated: October 31, 2026 22:25:44 IST

Meerut Crime News: चाची को दी नशीली दवा…फिर भतीजे ने बनाया वो वाला वीडियो, किया इंकार तो चाचा को भेज दी गंदी तस्वीरें

Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…

Last Updated: October 31, 2026 22:16:05 IST

Watch Video: अंदर लाश लटकी थी, बाहर भगदड़ मची थी, इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र से एक साथ भागे 70 मरीज

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…

Last Updated: October 31, 2026 21:19:16 IST