<

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर बने कप्तान, 6 जनवरी को मैच; जायसवाल भी होंगे साथ

Shreyas Iyer: विजय हजारे ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर को मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है. वह शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे जो चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं.

Shreyas Iyer To Lead Mumbai: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को एक बड़ी टीम ने अपनी कमान दी है. दरअसल, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्हें मुंबई की टीम का कप्तान बनाया गया है. उन्होंने शार्दुल ठाकुर की जगह ली है, जो चोट के कारण इस घरेलू टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अय्यर 2 मैचों में मुंबई की टीम की कप्तानी करेंगे. मुंबई की टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे.

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को एक बयान में कहा, “क्रिकेट एसोसिएशन को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के बाकी लीग मैचों के लिए मुंबई सीनियर मेंस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.” बता दें कि मुंबई की टीम का अगला मैच 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश से होना है, इसके बाद टीम 9 जनवरी को पंजाब से भिड़ेगी. दोनों मैच जयपुर में होंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगें अय्यर

विजय हजारे ट्रॉफी के लीग स्टेज के बाद कप्तान के तौर पर अय्यर का बने रहना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से इंटरनेशनल ड्यूटी के लिए फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा. अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए टीम में शामिल किया गया है, जो 11 जनवरी  से शुरू हो रही है. अगर उन्हें क्लीयरेंस मिलता है तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दिखाई दे सकते हैं. अय्यर पिछले साल अक्टूबर में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कैच लेने की कोशिश करते समय गिरने से लगी स्प्लीन की चोट के लिए ऑस्ट्रेलिया में सर्जरी करवाने के बाद से एक्शन से बाहर थे.

विजय हजारे में मुंबई का प्रदर्शन

हाल ही में वनडे टीम की घोषणा करते समय, BCCI ने कहा था कि अय्यर की फिटनेस का आकलन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा, और अगर उन्हें फिट घोषित किया जाता है तो वह वनडे टीम में शामिल होंगे. क्रिकबज ने रविवार को रिपोर्ट किया कि उनके पूरी तरह से फिट होने की संभावना बहुत ज़्यादा है. मुंबई फिलहाल ग्रुप C में दूसरे स्थान पर है और अगले राउंड में पहुंचने के लिए अच्छी स्थिति में है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST