<
Categories: खेल

Shubman Gill-Ananya Birla Dating Rumours: क्या शुभमन गिल को मिल गया नया प्यार? सारा तेंदुलकर से हटीं नजरे और टिक गई अनन्या बिरला पर; देखें तस्वीरें

Shubman Gill And Ananya Birla Relationship Rumours : शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है. जिसके बाद यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे डेटिंग से जोड़कर देख रहे हैं.

Shubman Gill And Ananya Birla Relationship Rumours: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सिंगर-बिजनेसमैन अनन्या बिड़ला को लेकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं. कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, अभी तक यह सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा है. शुभमन गिल या अनन्या बिड़ला दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी या पुष्टि नहीं की है.

वायरल फोटो ने बढ़ाई चर्चाएं

सोशल मीडिया पर शुभमन गिल और अनन्या बिड़ला की तस्वीरें शेयर की जा रही है. तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे डेटिंग से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि सिर्फ एक साथ नजर आने से किसी रिश्ते का पता नहीं लगता. तस्वीर में अनन्या और शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आ रहे हैं. पहली तस्वीर में दोनों एक साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों स्टेज पर खड़े नजर आ रहे हैं. ये तस्वीर गुजरात टाइटन्स के एक इवेंट के दौरान की है. 

कौन हैं अनन्या बिड़ला?

अनन्या बिड़ला एक प्रसिद्ध भारतीय बिजनेसवुमेन और सिंगर हैं. वह मशहूर उद्योगपति और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. 

शुभमन गिल का नाम पहले भी चर्चा में रहा

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की पर्सनल लाइफ पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही है. अनन्या बिड़ला से पहले उनका नाम पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था हालांकि, वायरल तस्वीर और मौजूदा डेटिंग रूमर्स को लेकर गिल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें: अगस्त का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए शुभ, मिल सकता है धन और करियर में आगे बढ़ने का मौका;पढ़ें 10 से 16 अगस्त का राशिफल

क्या सच में डेट कर रहे हैं शुभमन और अनन्या?

फिलहाल इसका कोई पक्का जवाब नहीं है. वायरल तस्वीर के आधार पर दोनों के डेटिंग में होने की पुष्टि नहीं की जा सकती. जब तक शुभमन गिल या अनन्या बिड़ला खुद इस बारे में कोई बयान नहीं देते, इसे महज सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह या अटकल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: जमीन के झगड़े में हैवानियत! युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, मचा हड़कंप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Watch Video: 28 छक्के, 204 रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा; तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: ​​टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…

Last Updated: November 25, 2026 08:26:02 IST

Caught On CCTV: ‘मुझे बचा लो…’ चिल्लाती हुई होटल से निकली युवती, वापस उठाकर ले जाने लगा भीतर; फिर भीड़ देख छत से कूदकर भागा सलमान

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…

Last Updated: November 25, 2026 07:56:47 IST

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST

Watch Video: मैदान पर अभिषेक शर्मा से भिड़े UAE के गेंदबाज इबरार, मैच के बाद मांगी माफी; फिर भारतीय बल्लेबाज ने जो किया

Abhishek Sharma Viral Video: भारत ए और यूएई के मुकाबले में अभिषेक शर्मा और इबरार…

Last Updated: November 25, 2026 07:21:18 IST

Petrol-Diesel Price: आज पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत इन शहरों के नए रेट जारी

Petrol Diesel Price Today: देशभर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी हो गई हैं. दिल्ली,…

Last Updated: November 25, 2026 06:49:21 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप; AQI 224 के पार; प्रदूषण से बढ़ी चिंता

Delhi Weather 25 Nov 2026: 25 नवंबर को दिल्ली-NCR में सुबह हल्की धुंध और दिन…

Last Updated: November 25, 2026 06:34:18 IST