Live
Search
Home > क्रिकेट > शुभमन गिल ने ऐसा क्या खास किया? मेहरबान हुआ बीसीसीआई, अवॉर्ड देने की तैयारी में जुटा

शुभमन गिल ने ऐसा क्या खास किया? मेहरबान हुआ बीसीसीआई, अवॉर्ड देने की तैयारी में जुटा

टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस साल बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में 'क्रिकटर ऑफ़ द ईयर' बन सकते हैं. यह अवॉर्ड समारोह 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित होगा.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: March 12, 2026 14:58:20 IST

Mobile Ads 1x1
नई दिल्ली. टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) इस साल बीसीसीआई के वार्षिक अवॉर्ड समारोह में ‘क्रिकटर ऑफ़ द ईयर’ बन सकते हैं. यह अवॉर्ड समारोह 15 मार्च को नई दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ऐसी संभावना है कि यह अवॉर्ड शुभमन गिल को दिया जाएगा. भले ही टी20 विश्व कप टीम में शुभमन गिल को मौका नहीं मिला था. लेकिन गिल पिछले साल 2025 में टेस्ट और वनडे प्रदर्शन के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है.
 
हालांकि गिल को हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में कुल 983 रन बनाए, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी मैदान पर खेले गए बराबरी वाले सीरीज में अकेले 754 रन शामिल हैं. गिल का टेस्ट औसत 70 के पार रहा, जो दिखाता है कि वह तकनीक और मानसिक मजबूती में काफी आगे हैं.
 
शुभमन गिल का 2025 में प्रदर्शन

वनडे में भी उनका प्रदर्शन कमाल का रहा. गिल ने कुल 490 रन बनाए, जिसमें भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीत अभियान में उनका योगदान 188 रन का रहा.कुल मिलाकर, गिल ने सभी फॉर्मेट को मिलाकर साल 2025 में 1,764 रन ठोक दिए, जिनमें 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं. उनकी बल्लेबाजी न सिर्फ रन बनाने में मददगार रही, बल्कि कई अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाने में निर्णायक साबित हुई.
 
15 मार्च को होगा आयोजित

लगातार शानदार प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के दम पर शुभमन गिल ‘क्रिकटर ऑफ़ द ईयर’ का खिताब जीत सकते हैं. 15 मार्च को आयोजित होने वाले बीसीसीआई के इस समारोह में उनके चयन की घोषणा भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का पल होगी. युवा कप्तान की यह उपलब्धि यह दिखाती है कि मेहनत, निरंतरता और समर्पण ही क्रिकेट में असली सफलता की कुंजी हैं. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक चला, तो शुभमन गिल का यह नामांकन निश्चित ही जीत में बदल सकता है.

MORE NEWS