India vs New Zealand 1st ODI: पहले वनडे मैच में जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इस पिच पर शुरुआत करना आसान नहीं था लेकिन कोहली ने आसान कर दिया.
नई दिल्ली. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली (93 रन) और कप्तान शुभमन गिल (56 रन) के अर्धशतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी के दम पर रविवार को शानदार जीत दर्ज की. भारत ने मुकाबले में एक ओवर रहते चार विकेट से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल बनाई. मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा कि इस पिच पर शुरुआत करना आसान नहीं था लेकिन कोहली ने आसान कर दिया.
पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस के दौरान शुभमन गिल ने कहा, “सच में बहुत अच्छा महसूस हुआ कि मैं चेज में योगदान दे सका. सबसे अहम बात है कि आप अभी के समय में रहें. एक खिलाड़ी के रूप में आपको हमेशा उस समय सामने जो स्थिति है, उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. यही चीज आपको जीत की खुशी और हार के निराशा दोनों को संभालने में मदद करती है. यही मैं हमेशा करने की कोशिश करता हूं.”
गिल ने आगे कहा, “कोहली जिस तरह इस पिच पर गेंद को खेल रहे थे वह चीजों को आसान बना देते हैं. यहां तक कि इस तरह की पिच पर भी, जहां शुरुआत करना आसान नहीं था. गेंद को घुमाने और रोटेट करने की बात करें तो अर्शदीप ने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और सिराज उस सीरीज का हिस्सा नहीं थे, इसलिए हम चाहते हैं कि हर खिलाड़ी को अवसर मिलते रहें, खासकर विश्व कप की तैयारी के लिए क्योंकि आने वाले समय में ज्यादा ODI नहीं होने वाले हैं. वाशिंगटन को स्कैन के लिए भेजा जाएगा, तो उसके बाद ही हम और जानकारी जान पाएंगे.”
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को खेला जाएगा. ये मैच खंडेरी के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत की प्लेइंग XI में बदलाव की संभावना काफी कम है. क्योंकि टीम काफी संतुलित नजर आ रही है और भारतीय टीम इसी लय के साथ दूसरे मैच में भी उतरना चाहेगी.
युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…