Shubman Gill: शुभमन गिल पंजाब की टीम की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. उन्हें पंजाब की टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह भी पंजाब की टीम का हिस्सा हैं.
Shubman Gill To Play For Punjab: साल 2025 में टीम इंडिया अब कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलने वाली है. अब नए साल में टीम इंडिया एक्शन में नजर आएगी. ऐसे में भारतीय टीम के बड़े-बड़े स्टार खिलाड़ी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है. इस टूर्नामेंट में विराट-रोहित समेत टीम इंडिया के कई बड़े स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान हुआ, जिसमें शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई. ऐसे में अब गिल को पंजाब की टीम में शामिल किया गया है. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम का एलान किया है. इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों का नाम शामिल है. हालांकि अभी पंजाब के कप्तान की घोषणा नहीं की गई है. भारतीय टीम 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा. ऐसे में यह फिक्स नहीं है, तो शुभमन गिल, अभिषेक और अर्शदीप कितने मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
बता दें कि शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह इस टी20 टीम का हिस्सा हैं. इस तीन स्टार खिलाड़ियों के अलावा पंजाब की टीम में प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, रमनदीप सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार जैसे पावर-हिटर और ऑलराउंडर खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाज के तौर पर टीम में चुने गए हैं.
24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होगी. इसी दिन पंजाब अपना पहला मुकाबला महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा. पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इस साल पंजाब की टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी. यह टीम 24 दिसंबर को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगला मुकाबला छत्तीसगढ़ के साथ होगा. फिर 29 दिसंबर को पंजाब और उत्तराखंड के बीच मैच होगा, जिसके बाद 31 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश की टीम से मुकाबला होगा. फिर अगले साल 3 जनवरी को पंजाब बनाम सिक्किम का मैच होगा, जिसके बाद 6 जनवरी को टीम गोवा से मुकाबला करेगी. फिर 8 जनवरी को मुंबई की टीम से पंजाब का सामना होगा. पंजाब की टीम अपने सभी 7 लीग मैच जयपुर में ही खेलेगी.
हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड का एलान किया गया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक शुभमन गिल टीम इंडिया के उप-कप्तान थे, लेकिन वर्ल्ड कप की स्क्वाड में उन्हें जगह नहीं दी गई. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को वर्ल्ड कप स्क्वाड में मौका दिया गया है. बता दें कि पिछले एक साल से शुभमन गिल टी20 इंटरनेशनल में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. इसके चलते उन्हें भारत की टी20 टीम से बाहर किया गया. अब वह घरेलू क्रिकेट में खेलते नजर आएंगे.
शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारण, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बराड़, हरप्रीत बराड़, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा.
Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में रविवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:51 बजे भूकंप…
Judge Ravi Kumar Diwakar transferred: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अप्रैल से सितंबर के बीच…
Saif Ali Khan assault case: सैफ अली खान पर जनवरी 2025 में हुए हमले के…
Jharkhand Crime: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा…
Diwali 2026 Kab Hai: दिवाली 2026 में 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी. पंचांग के…