नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का दिल भर आएगा. इस वीडियो में एक छोटा लड़का दिखाई देता है, जो ठीक से चल नहीं पाता और उसके केवल दो हाथ हैं. लेकिन इसके बावजूद जब वह गेंदबाजी करता है, तो उसका हौसला और मेहनत देखने लायक होती है. हालांकि, यह लड़का कौन है, कहां का है और क्या करता है इसकी जानकारी हमें नहीं है.
इस लड़के के वीडियो को देखकर सीखने को काफी चीजें मिलती है. लड़का हमें बताता है कि जीवन में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर मन में हिम्मत और मेहनत करने का जज़्बा हो, तो हर मुश्किल छोटी लगने लगती है. उसकी गेंदबाजी देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. वह किसी बड़े खिलाड़ी की तरह पूरी लगन से खेलता है और हर गेंद में अपना पूरा प्रयास करता है. इस वीडियो को देखकर लोग भावुक भी हो रहे हैं और प्रेरित भी.
आपने बहुत से लोगों को गेंदबाज़ी करते देखा होगा…
लेकिन आज जो आप देखने जा रहे हैं… वो सिर्फ गेंदबाज़ी नहीं है…
ये जुनून की परिभाषा है… 💔🔥जिसके पास पैर नहीं हैं…
लेकिन हौसले इतने ऊँचे हैं कि बड़े-बड़े खिलाड़ी भी शर्मिंदा हो जाएं…ये ज़मीन पर गिरता नहीं…
ये हर बार उठकर… pic.twitter.com/eX8Q8s6dN2— Sanatan Satya | Dharma & Reality (@Sarva_Sanatan_) March 25, 2026
कई लोग कह रहे हैं कि इस लड़के का जज़्बा हमें सिखाता है कि हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए. अगर हम अपने सपनों को सच्चे दिल से पूरा करना चाहते हैं, तो हमें लगातार कोशिश करनी होगी. हम अक्सर छोटी-छोटी परेशानियों से डर जाते हैं और जल्दी हार मान लेते हैं. लेकिन यह छोटा सा हीरो हमें सिखाता है कि असली ताकत हमारे शरीर में नहीं, बल्कि हमारे मन में होती है. अगर हम खुद पर भरोसा रखें, तो हम भी बड़ी से बड़ी मुश्किल को पार कर सकते हैं.
इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इसने हमें एक बहुत बड़ा संदेश दिया है, “कमजोरियां हमें रोकने के लिए नहीं होतीं, बल्कि हमें मजबूत बनाने के लिए होती हैं.” इस लड़के ने अपने हौसले से यह साबित कर दिया कि इंसान अगर ठान ले, तो कुछ भी असंभव नहीं है. लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक 5 हजार से भी अधिक लोगों ने देखा है.