Live
Search
Home > क्रिकेट > IND W vs AUS W: मंधाना-हरमनप्रीत की फिफ्टी के बावजूद हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रलिया ने 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

IND W vs AUS W: मंधाना-हरमनप्रीत की फिफ्टी के बावजूद हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रलिया ने 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

IND W vs AUS W: भारतीय टीम द्वारा दिए गए 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 38.2 ओवर में ही आसान सी जीत दर्ज कर ली.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-24 16:02:45

Mobile Ads 1x1
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत की महिला टीम को 6 विकेट से हराकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. 215 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 38.2 ओवर में ही आसान सी जीत दर्ज कर ली. हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की शानदार फिफ्टी पर पानी फिर गया.
 
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था लेकिन पूरी टीम 48.3 ओवर में 214 रन पर ऑलआउट हो गई. स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 53 रन जोड़े, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतिका रावल ने 8 और 0 रन का योगदान दिया. निचले क्रम में काश्वी गौतम ने 43 रन बनाए. हालांकि, भारतीय टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही, जिससे बड़ा स्कोर खड़ा नहीं हो सका.ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की और भारत को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.
 

बेथ मूनी की शानदार बल्लेबाजी

215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआत से ही आत्मविश्वास दिखाया. एलिसा हीली ने शानदार शुरुआत देते हुए 50 रन बनाए. मैच की सबसे अहम पारी बेथ मूनी ने खेली, जिन्होंने 76 रन बनाकर टीम को जीत की ओर पहुंचाया. उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं. एनेबेल सदरलैंड ने भी 35 रन बनाकर अच्छा सहयोग दिया.  भारतीय गेंदबाजों ने चार विकेट जरूर लिए, लेकिन लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था. आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट रहते हुए मुकाबला जीत लिया.
 

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त

इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे में 1-0 की बढ़त बना ली है, जबकि भारत को अगले मैच में बेहतर बल्लेबाजी और मजबूत रणनीति के साथ उतरना होगा. अगला मुकाबला 27 फरवरी को द ओवल में खेला जाएगा. इससे पहले भारत ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से रौंदा था. देखना होगा कि वनडे सीरीज किसके पक्ष में जाता है. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND W vs AUS W: मंधाना-हरमनप्रीत की फिफ्टी के बावजूद हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रलिया ने 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-24 16:02:45

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS