<

SA vs NZ: वर्ल्ड कप हारने के बाद बड़ा फेरबदल… 4 नए खिलाड़ियों के साथ उतरी साउथ अफ्रीका; कीवियों को 7 विकेट से रौंदा

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 91 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका ने इस टारगेट को 16.4 ओवर में चेज करके मुकाबला अपने नाम कर लिया.

SA vs NZ 1st T20: टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई हुई है. दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू हो गई है. केशव महाराज की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मार्च को पहला मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरी. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम पूरी तरह से बदली हुई दिखाई दी. साउथ अफ्रीका की टीम में एक साथ ही 4 नए खिलाड़ियों का टी20 इंटरनेशनल डेब्यू हुआ. इसके अलावा न्यूजीलैंड की ओर से भी एक खिलाड़ी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.

टॉस के समय साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने बताया कि उनकी टीम में 4 खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं. इनमें विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, डियान फॉरेस्टर और नकोबानी मोकोएना हैं. हैरानी की बात यह है कि इस सीरीज में प्रोटियाज की 15 सदस्यीय स्क्वाड में सिर्फ 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा थे. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से भी एक खिलाड़ी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. कीवी टीम के लिए निक केली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है. निक केली न्यूजीलैंड के लिए वनडे क्रिकेट खेल चुके हैं. 

पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड की करारी हार

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला बे ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में मेजबान टीम की ओर से बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई. कीवी टीम की ओर से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन ने 48 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली. इसके चलते न्यूजीलैंड को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों को प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया था. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हुई थी, जिसमें कीवी टीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी. साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को फाइनल में भारत से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. अब 17 मार्च को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मेजबानी टीम वापसी करना चाहेगी.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Job Secure in AI Era: AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगी ये 3 नौकरियां, जानिए भविष्य में क्यों नहीं होगा इन पर खतरा

AI तेजी से काम बदल रहा है, लेकिन इंसानी भावनाओं, रचनात्मकता और समझ पर आधारित…

Last Updated: April 5, 2026 14:19:10 IST

क्या आप ढूंढ पाएंगे छिपा हुआ ‘37’? इस ट्रिकी इमेज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज

Optical llusion: आपके सामने एक तस्वीर है जिसमें 31 और 73 तो साफ-साफ नजर आ…

Last Updated: April 5, 2026 14:14:09 IST

‘हां खराब वीएफएक्स है..’, ‘रामायण’ के VFX को लेकर छिड़ी बहस; ऋतिक रोशन ने भी दी प्रतिक्रिया

Hrithik Roshan on Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ…

Last Updated: April 5, 2026 14:05:51 IST

Isha Malviya का रैंप पर ‘बिग हैट’ आउटफिट में बिखेरा अपना जलवा, कातिलाना वॉक ने बनाया सबको दीवाना, देखें वीडियो!

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा मालवीय ने हाल ही में एक फैशन शो के दौरान…

Last Updated: April 5, 2026 14:14:38 IST

Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50000 रुपये नीचे आया Gold

इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.2 प्रतिशत तक…

Last Updated: April 5, 2026 14:01:55 IST

सैकड़ों कमांडो, लड़ाकू विमान और खुफिया तकनीक…ईरान के नाक के नीचे से अमेरिकी सैनिक को कैसे बचाया गया?

American Soldier Found: शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका केे F-15 विमान को मार गिराया था.…

Last Updated: April 5, 2026 13:58:24 IST