<
Categories: विदेश

सैकड़ों कमांडो, लड़ाकू विमान और खुफिया तकनीक…ईरान की नाक के नीचे से अमेरिकी सैनिक को कैसे बचाया गया?

American Soldier Found: शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका केे F-15 विमान को मार गिराया था. जिसमें चालक दल के 2 सदस्य लापता हो गए थे. एक को तो तुरंत ढूंढ लिया था. लेकिन दूसरे सदस्य को काफी मशक्कत के बाद आखिरकार ढूंढ लिया गया है.

Israel Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (5 अप्रैल, 2026) को कहा कि ईरान द्वारा एक F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान को मार गिराए जाने के बाद लापता हुए एक अमेरिकी सैनिक को एक बचाव अभियान में ढूंढ लिया गया है, जिसमें दर्जनों विमान शामिल थे. ट्रंप ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम दिया है

इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह सैनिक घायल था, लेकिन वह पूरी तरह ठीक हो जाएगा. चालक दल का वह सदस्य, जिसे ट्रंप ने कर्नल बताया, F-15 विमान का दूसरा सदस्य था. ईरान ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसके हवाई सुरक्षा तंत्र ने इस विमान को मार गिराया था.

अमेरिकी सैनिक को ईरान से कैसे बचाया गया?

शुक्रवार को F-15E स्ट्राइक ईगल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया. इसी बीच, ईरान ने भी घोषणा की कि जो कोई भी दुश्मन पायलट को उनके हवाले करेगा, उसे इनाम दिया जाएगा. इस संघर्ष के दौरान यह पहली बार था जब ईरान के ऊपर किसी अमेरिकी विमान को मार गिराया गया था. युद्ध की शुरुआत में कुवैत के हवाई सुरक्षा तंत्र द्वारा फ्रेंडली फायर (गलती से अपनी ही सेना पर हमला) की एक घटना में तीन F-15 विमान गलती से मार गिराए गए थे.

ट्रंप ने क्या लिखा?

ट्रंप ने लिखा कि यह बहादुर योद्धा ईरान के खतरनाक पहाड़ों में दुश्मन की सीमा के भीतर फंसा हुआ था. हमारे दुश्मन उसका लगातार पीछा कर रहे थे और हर गुजरते घंटे के साथ वे उसके और करीब पहुंचते जा रहे थे. वर्तमान और पूर्व दोनों तरह के अमेरिकी अधिकारियों ने ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि वह सैनिक (एविएटर) एक ‘वेपन्स सिस्टम ऑफिसर’ है. गौरतलब है कि अमेरिकी नौसेना के SEAL (सी, एयर और लैंड) टीम 6 के कमांडो ने इस बचाव अभियान को अंजाम दिया. यह एक बड़े पैमाने का अभियान था जिसमें सैकड़ों विशेष अभियान बल और अन्य सैन्यकर्मी शामिल थे.

ईरान के लोगों ने की मदद?

अधिकारी ने बताया कि सीआईए ने बाद में उसकी ठीक-ठीक जगह पेंटागन, US सेना और व्हाइट हाउस के साथ शेयर की. इसके बाद ट्रंप ने तुरंत बचाव अभियान शुरू करने का आदेश दिया. F-15E लड़ाकू विमान ईरान के उस हिस्से में गिराया गया था, जहां ईरानी सरकार का काफी विरोध होता है. रिपोर्टों से पता चलता है कि उस एयरमैन को शायद वहां के लोगों से मदद और पनाह मिली होगी.

बचाव अभियान

अधिकारियों ने Axios को बताया कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी बचाव अभियान को रोकने की कोशिश में उस इलाके में अपनी सेना तैनात कर दी थी. हालांकि, उन्होंने आगे बताया कि अमेरिकी एयर फोर्स के विमानों ने ईरानी सेना पर हमले किए ताकि उन्हें उस जगह तक पहुँचने से रोका जा सके. एक सीनियर अमेरिकी सेना अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि सभी कमांडो और वेपन सिस्टम ऑफिसर सुरक्षित लौट आए. बाद में एक बचाव विमान घायल एयरमैन को इलाज के लिए कुवैत ले गया.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…

Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST

IND U19 vs PAK U19: भारत की जीत के बाद मचा बवाल, जश्न मनाते हुए पाकिस्तानियों से उलझे भारतीय खिलाड़ी, वीडियो वायरल

India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के…

Last Updated: November 15, 2026 09:35:31 IST

Caught On CCTV: नालागढ़ में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, जीप से भिड़कर पलटी सफेद गाड़ी, CCTV जैसा वीडियो वायरल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे…

Last Updated: November 15, 2026 10:44:33 IST

Uttar-Pradesh News: रात के अंधेरे में मिलने आई थी प्रेमिका, फिर सुबह अचानक छप्पर में प्रेमी के साथ लटकी मिली लाश; गांव में मचा कोहराम

Uttar-Pradesh News: सीतापुर के अमलोरा गांव में युवक दिलीप और शादीशुदा प्रेमिका रुचि के शव…

Last Updated: November 15, 2026 09:01:01 IST

Bihar Crime News: लोन लेकर दी पति को जान से मारने की सुपारी? प्रेमी के साथ मिलकर किया कांड; प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

Bihar Crime News: बिहटा में ऑटो चालक इरफान इमाम की हत्या के मामले में पत्नी…

Last Updated: November 15, 2026 08:49:56 IST