<

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल, कब-कहां देख सकेंगे लाइव? जानें हेड डू हेड रिकॉर्ड

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें 4 मार्च को सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. कप्तान एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीकी टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, कीवी टीम इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर इतिहास को बदलना चाहेगी.

South Africa vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है. मौजूदा विश्व कप में साउथ अफ्रीका को किसी भी टीम ने नहीं हराया है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल से सेमीफाइनल में पहुंची. न्यूजीलैंड की टीम बेहतर नेट रन रेट (NRR) के चलते सेमीफाइनल में जगह मिली. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ग्रुप स्टेज में भिड़ंत हुई थी, जिसमें कीवी टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टी20 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है. अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीकी टीम ने 12 बार कीवी टीम को हराया है, जबकि न्यूजीलैंड को 7 मैचों में जीत मिली है. हालांकि आखिरी के 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है. कीवी टीम पिछले 5 मैचों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3-2 से आगे है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. जानें वर्ल्ड कप में कैसा है रिकॉर्ड….

टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड

टी20 वर्ल्ड कप में हेड टू हेड की बात करें, तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें से हर बार साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है. साउथ अफ्रीका ने पहली बार 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था. इसके बाद 2009, 2010, 2014 और 2026 में भी शिकस्त दी. अब ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं.

कहां देख सकेंगे मुकाबला?

साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी.

न्यूजीलैंड की स्क्वाड

फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेवन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, कोल मकोन्की, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी और काइल जैमीसन. 

साउथ अफ्रीका का स्क्वाड

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी और क्वेना मफाका.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 09:44:17 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST

Delhi Restaurant Fire: खिड़की से कूदे लोग, चारों तरफ धुआं ही धुआं! दिल्ली के रेस्टोरेंट से आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…

Last Updated: October 14, 2026 08:35:48 IST

Muzaffarnagar Crime: यूपी में मंदिर के अंदर खूनी खेल! पहले पुजारी से की बात, फिर कमरे में घुसकर मार दी गोली; मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Crime: बाइक पर सवार दो युवकों ने पहले पुजारी से बात की और फिर…

Last Updated: October 14, 2026 08:04:49 IST

Aaj ka Mausam 14 October 2026: मॉनसून की विदाई के बीच 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 14 October 2026:मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…

Last Updated: October 14, 2026 07:50:06 IST

Petrol Diesel Price 14 October 2026: पेट्रोल-डीजल के नई कीमतोंं का एलान, चेंक करें अपने शहर का ताजा रेट

Petrol Diesel Price 14 October 2026:  राहत की बात यह है कि दिल्ली में पेट्रोल…

Last Updated: October 14, 2026 07:43:45 IST