Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल पर बारिश का साया! SA vs NZ मैच धुला, तो कौन खेलेगा फाइनल? जानें समीकरण

T20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल पर बारिश का साया! SA vs NZ मैच धुला, तो कौन खेलेगा फाइनल? जानें समीकरण

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. ऐसे में अगर इस मैच में बारिश हो जाती है, तो फिर फाइनल का टिकट किसे मिलेगा? आइए जानते हैं...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 4, 2026 09:42:09 IST

Mobile Ads 1x1

South Africa vs New Zealand Semi Final: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा. यह मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जिसमें कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मुकाबला हुआ था, जिसमें साउथ अफ्रीका को जीत मिली थी. अब दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत होगी, जिसमें जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में जाएगी. इस बड़े मुकाबले से पहले फैंस के मन में सवाल आया कि अगर इस मैच में बारिश हो जाती है, तो फिर फाइनल का टिकट मिलेगी. अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो फिर क्या होगा? अगर रिजर्व डे के दिन भी मैच पूरा नहीं हो पाता है, फिर किस हिसाब से फाइनल का टिकट दिया जाएगा? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब…

अगर बारिश हुई तो क्या होगा?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. रिपोर्ट्स की मानें, इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. सेमीफाइनल का मुकाबला काफी अहम है. ऐसे में ICC ने सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए खास व्यवस्था की है. सेमीफाइनल मैच के लिए एक्स्ट्रा 90 मिनट का समय रखा गया है, जिससे बारिश होने पर खेल पूरा कराया जा सके. इसके अलावा सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है. अगर 4 मार्च को लगातार बारिश होने से मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो फिर अगले दिन यानी 5 मार्च को मैच पूरा कराया जाएगा. अगर 4 मार्च को मैच शुरू ही नहीं हो पाता है, तो फिर अगले दिन मैच खेला जाएगा.

मैच रद्द हुआ, तो क्या होगा?

फैंस के मन में यह भी सवाल आया कि अगर रिजर्व डे के दिन भी बारिश हो गई और मैच रद्द करना पड़ा, तो फिर फाइनल में किसे एंट्री मिलेगी. ऐसी स्थिति में साउथ अफ्रीका का फायदा होगा. अगर रिजर्व डे के दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी, तो नियम के अनुसार साउथ अफ्रीका की टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. दरअसल, ऐसी स्थिति में सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन के आधार पर फाइनल का टिकट दिया जाता है. साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं. वहीं, न्यूजीलैंड को सुपर-8 में सिर्फ 1 मैच में जीत मिली थी, जबकि उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

8 मार्च को फाइनल

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह बनाएगी. इसके चलते यह मुकाबला फाइनल के लिहाज से काफी अहम होगा. फैंस को उम्मीद है कि इस मुकाबले में बारिश को कोई खलल न पड़े, जिससे मैच का रोमांच खराब न हो.

MORE NEWS