<

ईडन गार्डन्स में बरसेंगे रन या गेंदबाज का चलेगा जादू? SA vs NZ मैच में क्या गुल खिलाएगी पिच, देखें रिपोर्ट

SA vs NZ: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. ऐसे में अगर इस मैच में बारिश हो जाती है, तो फिर फाइनल का टिकट किसे मिलेगा? आइए जानते हैं...

SA vs NZ Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला 4 मार्च (बुधवार) को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगा. साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, जबकि न्यूजीलैंड के टीम मुश्किल से सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाई है. एडन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका की टीम ने ग्रुप स्टेज से लेकर सुपर-8 तक सभी मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. वहीं, मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम बेहतर रन रेट की बदौलत पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया. अब ये दोनों टीमें 4 मार्च को सेमीफाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में ईडन गार्डन्स की पिच क्या गुल खिलाएगी? देखें पिच रिपोर्ट…

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इसी मैदान पर 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का आखिरी मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने 196 रन का टारगेट चेज किया था. ऐसे में माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में भी इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर रनों की खूब बारिश होती है. इस मैदान पर अच्छी उछाल मिलती है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है.

ईडन गार्डन्स के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन के आसपास है. ऐसे में यहां पर 200 रन विनिंग स्कोर हो सकता है. हालांकि दूसरी पारी के दौरान ओस आने से टारगेट चेज करना आसान हो जाता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. ईडन गार्डन्स में अभी तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है. वहीं, दूसरी पारी में टारगेट करने वाली टीम ने 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं. 

साउथ-अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहले सेमीफाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. प्रोटियाज टीम के कप्तान एडन मार्करम ने 7 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 175 के स्ट्राइक रेट से 268 रन बनाए हैं. वहीं, रयान रिकल्टन ने 7 मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की बात करें, तो सलामी बल्लेबाज टीम सीफर्ट ने कीवी टीम की ओर से इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. टिम सीफर्ट ने 6 पारियों में 157 के स्ट्राइक रेट से 216 रन बनाए हैं. इसके अलावा फिन एलन ने 6 पारियों में 173.39 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं.

गेंदबाजी की बात करें, तो साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 6 मैचों में सिर्फ 6.87 की इकॉनमी से 12 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा कॉर्बिन बॉश ने 6 मैचों में 7.66 की इकॉनमी से 11 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रविंद्र ने 5 पारियों में 6.76 की इकॉनमी से 9 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने 6 पारियों में 7.41 की इकॉनमी से 7 विकेट चटकाए हैं.

साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग-11

एडन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, देवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची/जेम्स नीशम, मैट हेनरी/जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: 14 अप्रैल को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? यहां देंखे RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट

Ambedkar Jayanti Bank Holiday: मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को अंबेडकर जयंती पर देश के अधिकतर…

Last Updated: April 14, 2026 01:01:16 IST

दराट से गर्दन पर 7 से 8 वार, लगभग धड़ से अलग हो गया सिर; सिरफिरे युवक ने छात्रा की बेरहमी से की हत्या

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला…

Last Updated: April 14, 2026 00:41:28 IST

टिकट की टेंशन खत्म! समर स्पेशल ट्रेनों से आसान होगा सफर, फटाफट चेक करें स्टॉपेज और शेड्यूल

Indian Railways Summer Special Train: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ…

Last Updated: April 14, 2026 00:07:00 IST

SRH vs RR Match Highlights: गर्दा उड़ा दिया! प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन के तूफान में उड़ी राजस्थान, हैदराबाद ने रोका ‘विजयी रथ’

SRH vs RR Match Highlights: हैदराबाद ने तोड़ा राजस्थान का गुरूर! डेब्यू स्टार प्रफुल हिंगे…

Last Updated: April 13, 2026 23:49:19 IST

Alok Maurya Hospitalized: विवाद से अस्पताल तक, क्या हुआ SDM ज्योति मौर्या के पति को? क्यों लगा रहे हैं मदद की गुहार

Alok Maurya Health Update: आलोक मौर्या लखनऊ के एक अस्पताल में खराब स्वास्थ्य से जूझ…

Last Updated: April 13, 2026 23:36:28 IST

Haryana: पड़ोसी के पास गई थी मां, इधर पिता ने घर में किया बेटी के साथ कांड, भाई ने भी नहीं बचाया, हैरान कर देगी वजह

Haryana Crime News: हरियाणा के सोनीपत में पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर…

Last Updated: April 13, 2026 23:11:26 IST