<
Categories: खेल

FIFA World cup: स्पेन या अर्जेंटीना, फाइनल में कौन मारेगा बाजी, भारत में कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी सारी जानकारी.

FIFA World cup: स्पेन और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा. मौजूदा विश्व चैंपियन अर्जेंटीना चौथी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टीम इससे पहले 1978, 1986 और 2022 में खिताब जीत चुकी है. दूसरी ओर, मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन अपनी दूसरी विश्व कप ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा. स्पेन ने अपना पहला और अब तक का एकमात्र विश्व कप 2010 में जीता था.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केवल खिताब की जंग नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों के सितारों का आमना-सामना भी होगा. 39 साल के लियोनेल मेसी एक बार फिर अर्जेंटीना की उम्मीदों का केंद्र होंगे, जबकि 19 साल के युवा स्टार लामिन यामाल स्पेन के लिए सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं. दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी रहेंगी.

स्पेन बनाम अर्जेंटीना हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

स्पेन और अर्जेंटीना अब तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 14 बार आमने-सामने आ चुके हैं. दोनों टीमों ने 6-6 मुकाबले जीते हैं, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे. यानी दोनों के बीच रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी का है. फीफा विश्व कप में दोनों की केवल एक बार भिड़ंत हुई थी. 1966 विश्व कप के ग्रुप चरण में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था. अब करीब 60 साल बाद दोनों टीमें फिर विश्व कप के मंच पर आमने-सामने होंगी.

भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच?

भारत में फुटबॉल फैंस इस महामुकाबले का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ज़ी5 पर होगी. इसके अलावा डीडी फ्री डिश उपयोगकर्ता डीडी स्पोर्ट्स पर भी इस मुकाबले का मुफ्त प्रसारण देख सकते हैं. बराबरी के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, विश्व कप ट्रॉफी की जंग और लियोनेल मेसी तथा लामिन यामाल जैसे सितारों की मौजूदगी इस फाइनल को यादगार बना सकती है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Bettiah Viral Video: आधी रात पलंग के नीचे प्रेमिका के साथ…फिर वार्ड सदस्य की हुई ऐसी कुटाई; Video ने मचाया बवाल

Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…

Last Updated: October 26, 2026 13:23:58 IST

Lucknow Murder Case: ‘भाई मुझे बचा लो…’ दो निकाह करने वाली आशिया की आखिरी चीख; फिर झाड़ियों में मिली लाश

Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…

Last Updated: October 26, 2026 12:36:39 IST

दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना 2026: पात्रता, उम्र, पेंशन राशि और आवेदन का तरीका जानें

Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:28 IST

DA Hike 2026: दिल्ली के 4,000 कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, अब ₹18,000 के साथ मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…

Last Updated: October 26, 2026 12:20:20 IST

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर रैंकिंग 2026 में पारुल विश्वविद्यालय के 8 शोधकर्ता शामिल

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…

Last Updated: October 26, 2026 12:07:20 IST

Rahul Gandhi: अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस में जश्न

Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…

Last Updated: October 26, 2026 11:56:19 IST