<
Categories: खेल

सांपों से खेलने वाला खिलाड़ी अपनों के जख्मों से हार गया, जेक ‘द स्नेक’ रॉबर्ट्स के बर्बादी की क्या है असली वजह?

WWE के सबसे प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स (Talented Superstars) में से एक रहे जेक ‘द स्नेक’ रॉबर्ट्स (Jake ‘The Snake’ Roberts’) की कहानी जितनी रिंग के अंदर रोमांचक थी लेकिन बाहर उतनी ही दर्द भरी है.

Story of WWE Legend Jake ‘The Snake’ Roberts’: WWE के इतिहास में जेक ‘द स्नेक’ रॉबर्ट्स (Jake ‘The Snake’ Roberts) एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने रिंग में अपने खेल और कंधे पर रखे जहरीले सांप (डेमियन) से दर्शकों के दिलों में पूरी तरह से खौफ पैदा करने का काम क्या था. लेकिन आप में से बहुत ही कम लोगों को यह पता होगा कि उनकी चमकती जिंदगी के पीछे एक बहुत ही काला और दर्दनाक सच छिपा था, जिसने उनके करियर और जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था. आखिर क्या है इसके पीछे की वजह जानने के लिए पूरी खबर ज़रूर पढ़िए. 

टूटा हुआ बचपन और पारिवारिक आघात

जेक रॉबर्ट्स की शराब और नशीले पदार्थों की लत के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका अंधेरा पारिवारिक अतीत था, जो हर समय उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया करता था. दरअसल, उनके पिता ऑरेलियन “ग्रिजली” स्मिथ भी एक पहलवान थे, लेकिन जेक का उनके साथ रिश्ता बेहद ही खराब था. हालाँकि, उन्होंने कई बार यह बताया है कि उनके पिता ने उनके साथ शारीरिक और भावनात्मक शोषण (Physical and Emotional Abuse) करने की भी कई बार कोशिश की थी. 

इतना ही नहीं, उनके बचपन में हुई यौन शोषण की घटनाओं और परिवार के भीतर की कड़वाहट ने उन्हें अंदर से पूरी तरह से तोड़कर रख दिया था.  इस मानसिक दर्द को कम करने के लिए उन्होंने बहुत कम उम्र में ही शराब (Alcohol) का सेवन करना  शुरू कर दिया था. 

करियर की बर्बादी और नशे की बुरी लत

80 और 90 के दशक में जेक एक मेगास्टार थे, लेकिन उनकी लत ने उन्हें रिंग से पूरी तरह से दूर कर दिया था. नशे की वजह वे कई ज्यादातर रिंग में सही स्थिति में नहीं पहुंचते थे. तो वहीं, साल 1996 के ‘किंग ऑफ द रिंग’ में उनका मशहूर प्रोमो भी उनकी निजी जंग का हिस्सा बन चुका था. शराब और ड्रग्स पर लाखों खर्च करने के बाद भी एक समय ऐसा आया जब जेक के पास रहने के लिए घर तक नहीं था. इसके अलावा, उनकी लत ने उन्हें उनकी पत्नी और बच्चों से पूरी तरह से अलग भी कर दिया था. सालों तक उन्होंने अपने परिवार से बात तक नहीं की थी. 

पुनर्जन्म: डायमंड डलास पेज (DDP) का साथ

जेक की कहानी का सबसे प्रेरणादायक हिस्सा उनका वापसी करना है. जब सबने उम्मीद छोड़ दी थी, तब उनके दोस्त DDP ने उन्हें योग और अनुशासन के जरिए मौत के मुँह से बाहर निकाला. आज जेक पूरी तरह से साफ (Sober) हैं और फिर से अपने परिवार के करीब आ गए हैं.

Darshna Deep

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST