होम / डोप टेस्ट में फंसा श्रीलंका का ये दिग्गज खिलाड़ी, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया गया बैन

डोप टेस्ट में फंसा श्रीलंका का ये दिग्गज खिलाड़ी, क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया गया बैन

Ankita Pandey • LAST UPDATED : August 16, 2024, 9:07 pm IST

Niroshan Dickwella

India News (इंडिया न्यूज), Niroshan Dickwella: क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर आई है। एक श्रीलंकाई क्रिकेटर पर डोप टेस्ट में फेल होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह श्रीलंकाई क्रिकेटर विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला हैं जिन पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डिकवेला पर यह प्रतिबंध हाल ही में संपन्न लंका प्रीमियर लीग (LPL) के दौरान कथित एंटी-डोपिंग उल्लंघन के कारण लगाया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध कब तक रहेगा, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

लग सकता है अनिश्चितकालीन प्रतिबंध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निरोशन डिकवेला पर जांच जारी रहने तक अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लग सकता है। बोर्ड की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। डिकवेला एलपीएल 2024 में टीम गॉल मार्वल्स के कप्तान थे। बतौर ओपनर उन्होंने 153.33 की स्ट्राइक रेट से 10 पारियों में सिर्फ 184 रन बनाए। उनकी टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, लेकिन जाफना किंग्स से बुरी तरह हार गई। डिकवेला मैच में 8 गेंदों पर सिर्फ पांच रन ही बना सके।

ससुर ने दी भैंस तो बीवी पे भड़क गए Arshad Nadeem, गिफ्ट में मांग ली ये महंगी चीज

विवादों से है पुराना नाता

31 वर्षीय क्रिकेटर का विवादों से पुराना नाता है। इससे पहले साल 2021 में इंग्लैंड में बायो-बबल उल्लंघन के कारण उन पर दानुष्का गुणाथिलका और कुसल मेंडिस के साथ एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था। वह लंबे समय से श्रीलंका का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और अपना आखिरी व्हाइट-बॉल अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था। उन्हें टी20आई खेले हुए काफी समय हो गया है। 21 जून 2021 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टी20आई मैच खेला था।

ऐसा रहा है करियर

निरोशन डिकवेला के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने लंका के लिए 54 टेस्ट और 55 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2757 और वनडे में 1604 रन दर्ज हैं। वनडे में उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्हें 28 मैच खेलने का अनुभव है। टी20 में उनके बल्ले से 131.14 के स्ट्राइक रेट से 480 रन निकले हैं, जिसमें सिर्फ एक शतक शामिल है।

कौन हैं आखिर ये शख्स जिसने मनु भाकर से कहा- रंगबाजी तो ऐसे दिखा रही है, जैसे ओलंपिक में…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

वेदांता ग्रुप की रिफाइनरी का बांध टूटा, फसलें हुईं तबाह, कंपनी ने कही ये बड़ी बात
डॉक्टरों से मुलाकात के बाद ममता ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर और 2 स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाया
न्यूयॉर्क में BAPS स्वामिनरायण मंदिर की बर्बरता अस्वीकार्य है; जानिए भारतीय दूतावास ने क्या कहा
Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा पर इन मंत्रों के साथ के करें देवताओं के शिल्पकार की पूजा, ये रहे शुभ मुहूर्त
Patna news: लड़की को I LOVE YOU कहना 2 मनचलों को पड़ा भारी, पहले परिजनों ने जमकर कूटा, फिर पुलिस ने …
‘अपने गिरेबान में झांकें..’, ईरानी सुप्रीम लीडर के भड़ाकाऊ बयान पर भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
यूपी में बाढ़ से हाल बेहाल! मुरादाबाद के घरों में घुस रहा पानी, किसान परेशान
ADVERTISEMENT