Live
Search
Home > क्रिकेट > SL vs ENG: सुपर-8 में फिर बारिश का अलर्ट! श्रीलंका-इंग्लैंड मैच पर बारिश का साया, देखें मौसम रिपोर्ट

SL vs ENG: सुपर-8 में फिर बारिश का अलर्ट! श्रीलंका-इंग्लैंड मैच पर बारिश का साया, देखें मौसम रिपोर्ट

SL vs ENG: 22 फरवरी को सुपर-8 राउंड में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड का मैच खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 3 बजे से पल्लेकेले में खेला जाएगा. इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: February 22, 2026 10:29:37 IST

Mobile Ads 1x1

SL vs ENG: ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो चुकी है. 22 फरवरी (रविवार) को सुपर-8 के 2 बड़े मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी. यह मुकाबला कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी, क्योंकि यह मैच सेमीफाइनल में जाने के लिहाज से काफी अहम है. इस मैच में श्रीलंका की कमान दसुन शनाका के हाथों में होगी, जबकि हैरी ब्रुक इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे. हालांकि इस बीच फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि क्या यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ जाएगा. दरअसल, शनिवार (21 फरवरी) को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का मैच खेला जाना था, लेकिन यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. कोलंबो में बारिश होने की वजह इस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. ऐसे में फैंस को डर है कि पल्लेकेले स्टेडियम में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच में भी बारिश का खलल न पड़ जाए. ऐसे में आइए जानते हैं कैसा रहेगा मौसम…

श्रीलंका-इंग्लैंड मैच पर बारिश का साया

श्रीलंका मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी को देश में ज्यादातर समय बारिश होने की संभावना है. अगर दिन में लगातार बारिश होती रही, श्रीलंका-इंग्लैंड मैच शुरू होने में खलल पड़ जाएगा. ऐसे में 20-20 ओवर के खेल में कटौती भी हो सकती है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के नियमों अनुसार, मौजूदा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और फाइनल  को छोड़कर किसी भी मुकाबले का रिजल्ट तय करने के लिए कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है. अगर ऐसा नहीं हो पाया, तो मैच को रद्द कर दिया जाएगा. इससे दोनों टीमों को बिना खेले 1-1 प्वाइंट दे दिए जाएंगे.

ग्रुप-2 में रोमांचक होगी सेमीफाइनल की रेस

अगर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो ग्रुप-2 की चारों टीमें के खाते में 1-1 प्वाइंट हो जाएगा. इससे सेमीफाइनल में जाने की रेस रोमांचक हो जाएगी. ऐसे में सभी की नजरें पल्लेकेले के मौसम पर टिकी हुई हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रीलंका बनाम इंग्लैंड का मुकाबला हो पाएगा या फिर नहीं.

कब खेला जाएगा मैच?

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड का मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे से होगी, जिसके लिए आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे टॉस किया जाएगा.

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाणा, दिलशान मधुशंका.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11

फिल साल्ट, जॉस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

MORE NEWS