<

साउथ अफ्रीका के खिलाफ कैसे जीतेगी टीम इंडिया? सुनील गावस्कर ने सुझाए उपाय, बोले- प्लेइंग XI में…

सुनील गावस्कर ने टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को अहम सलाह दी है. उन्होंने अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने और शुरुआती बल्लेबाजों को धैर्य से खेलने की सलाह दी है.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को होने वाले अहम मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है. टूर्नामेंट के निर्णायक दौर में पहुंचने के साथ ही गावस्कर ने टीम संयोजन को लेकर अहम सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा है कि शुरुआती क्रम के बल्लेबाजों को थोड़ा धैर्य के साथ खेलना होगा.
गावस्कर ने खासतौर पर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की जोरदार वकालत की है. उनका मानना है कि अक्षर की ऑलराउंड क्षमता दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के खिलाफ बेहद उपयोगी साबित हो सकती है. बाएं हाथ के स्पिनर होने के कारण वह मध्य ओवरों में रन गति पर नियंत्रण रखते हैं और साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. सुपर 8 जैसे दबाव भरे मुकाबलों में यह संतुलन टीम के लिए बड़ा अंतर पैदा कर सकता है.

पिच को देखते हुए उतारे प्लेइंग XI

गावस्कर ने पिच की भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए  फाइनल प्लेइंग तय करनी चाहिए. अगर विकेट स्पिनरों के लिए मददगार साबित होता है तो अक्षर का चयन और भी महत्वपूर्ण हो जाएगा. उनका अनुभव और शांत स्वभाव बड़े मैचों में टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है.

भारत-साउथ अफ्रीका शानदार फॉर्म में

इसके अलावा गावस्कर ने भारतीय शीर्ष क्रम को भी सलाह दी कि वे शुरुआत में संयम बरतें. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नई गेंद से खतरनाक साबित हो सकते हैं, ऐसे में बिना जोखिम लिए साझेदारी बनाना जरूरी होगा. बता दें कि सेमीफाइनल की दौड़ को ध्यान में रखते हुए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों ही शानदार फॉर्म में हैं, इसलिए रणनीति और धैर्य ही जीत की कुंजी साबित होंगे.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

निलंबन के बाद इंस्पेक्टर नीरज तोमर का नया वीडियो, महिला पुलिसकर्मी संग मंदिर में शादी का दावा

Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…

Last Updated: October 24, 2026 16:34:30 IST

भारत ने फिर पलटी बाजी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, तिलक वर्मा रहे हीरो

India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…

Last Updated: October 24, 2026 16:28:05 IST

भिवानी में BBA छात्र पर जानलेवा हमला, कार से टक्कर मारकर गिराया, लाठी-डंडों से तोड़े हाथ-पैर

BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…

Last Updated: October 24, 2026 16:23:21 IST

Abhishek Sharma World Record: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I पावरप्ले में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…

Last Updated: October 24, 2026 15:59:51 IST

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST