Live
Search
Home > क्रिकेट > सुनील गावस्कर हुए ट्रोलिंग का शिकार… पाकिस्तानी शो में जाने को लेकर भड़के फैंस, दिग्गज ने दिया दो टूक जवाब

सुनील गावस्कर हुए ट्रोलिंग का शिकार… पाकिस्तानी शो में जाने को लेकर भड़के फैंस, दिग्गज ने दिया दो टूक जवाब

Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स लीड्स द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने को लेकर फ्रेंचाइजी मालिक की खूब आलोचना की थी. इसी बीच फैंस सुनील गावस्कर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसकी वजह थी कि गावस्कर पिछले साल एक पाकिस्तानी शो में नजर आए थे. अब इसको लेकर सुनील गावस्कर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: March 22, 2026 13:28:40 IST

Mobile Ads 1x1

Sunil Gavaskar: भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो में शामिल होने को लेकर खूब ट्रोल किया जा रहा है. यह विवाद उस समय शुरू हुआ, जब इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग के ऑक्शन में भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को अपनी स्क्वाड में शामिल किया. इस पर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने सनराइजर्स लीड्स के भारतीय मालिकों को आलोचना की थी. इसी बीच सुनील गावस्कर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट शो ‘द ड्रेसिंग रूम’ में गेस्ट के रूप में दिखाई दिए. इस दौरान गावस्कर ने पाकिस्तानी खिलाड़ी वसीम अकरम और वकार यूनिस के साथ स्टेज शेयर किया था. इसको लेकर क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर को खूब ट्रोल कर रहे हैं. अब इस पर सुनील गावस्कर का बयान सामने आया है. गावस्कर ने कहा कि उन्होंने दुबई में जो किया, उसके लिए न तो उन्होंने पैसा मांगा और न ही उन्हें दिया गया.

गावस्कर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

सुनील गावस्कर ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि वे ICC और ACC के कमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे हैं. ICC और ACC से मिलने वाला रेवेन्यू सभी पार्टनरशिप देशों को जाता है, न कि किसी भारतीय संस्था को. मुंबई मिरर से बात करते हुए गावस्कर ने आगे कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता कि आप मुझे कंट्रीब्यूटर कैसे कह सकते हैं, क्योंकि मैं किसी भी कमेंटेटर को, चाहे वह भारतीय हो या किसी अन्य राष्ट्रीयता का, कोई भुगतान नहीं कर रहा हूं.’ सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मैं अन्य खेलों के बारे में नहीं जानता और वे क्या कर रहे हैं. मैं बस यही प्रार्थना कर रहा हूं कि भारतीय पाकिस्तानियों को भुगतान करना बंद कर दें. गावस्कर का कहना है कि अगर किसी लीग में कोई भारतीय मालिक पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा दे रहा है, तो उसे बंद कर देना चाहिए.

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, हाल ही में सुनील गावस्कर ने द हंड्रेड लीग में भारतीय फ्रेंचाइजी वाली टीम को पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के लिए खूब आलोचना की थी. सुनील गावस्कर ने कहा था कि भारतीय मालिकों द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर पर बोली लगाना बिल्कुल गलत है. गावस्कर का कहना था कि भारतीय कंपनियों द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दिया गया पैसा टैक्स के रूप में वहां की सरकार के पास जाता है, जिससे हथियार खरीदे जा सकते हैं. बता दें कि द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद पर बोली लगाई थी. फ्रेंचाइजी ने अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (करीब 2.35 करोड़ रुपये) में साइन किया था. उस समय इसको लेकर खूब बवाल हुआ था.

MORE NEWS