<

‘जब मैं मरूं, तो आखिरी चीज जो देखना चाहूं..’ सुनील गावस्कर ने क्यों कहा था ऐसा?

सुनील गावस्कर ने क्यों कहा था कि मरने से पहले वह धोनी का 2011 वर्ल्ड कप फाइनल वाला छक्का देखना चाहते हैं? जानें उस ऐतिहासिक पल की पूरी कहानी.

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारत अपने नाम कर पाता या नहीं ये आज भी फैंस के मन में सवाल है. लेकिन वर्ल्ड कप के बीच भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर का एक भावुक बयान याद आता है, जो 2 अप्रैल 2011 की उस ऐतिहासिक रात की अहमियत को पूरी तरह बयान करता है. उस यादगार पल को याद करते हुए गावस्कर ने कहा था, “जब मैं मरूं, तो आखिरी चीज जो देखना चाहूं, वह 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में धोनी का लगाया हुआ छक्का हो.”
यह बयान बताता है कि एम एस धोनी का वह छक्का सिर्फ एक शॉट नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा पल था. आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 का फाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े में खेला गया था और पूरा देश सांस थामे बैठा था. भारत को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे. दबाव के उस माहौल में धोनी ने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर आगे बढ़कर लंबा छक्का जड़ दिया और भारत को श्रीलंका के खिलाफ जीत दिलाई थी.
गेंद जैसे ही स्टैंड्स में पहुंची, पूरा देश जश्न में डूब गया. इस छक्के के साथ भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. गावस्कर जैसे महान खिलाड़ी के लिए उस छक्के को जिंदगी के आखिरी पल में देखने की इच्छा जताना उसकी ऐतिहासिक अहमियत को दर्शाता है. यह सिर्फ जीत का शॉट नहीं था, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास और धैर्य का प्रतीक था.
धोनी की नाबाद 91 रनों की पारी और खुद को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजने का फैसला उनकी कप्तानी की मिसाल बन गया. वह छक्का आज भी हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल में जिंदा है. एक ऐसा पल, जो हमेशा याद रखा जाएगा. वर्ल्ड कप फाइनल में गौतम गंभीर ने शानदार 97 रन की पारी खेली थी और युवराज सिंह ने भी अंत के ओवरों में बढ़िया बल्लेबाजी की थी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

UP Vehicle Alert: 16 अप्रैल के बाद ये गाड़ियां नहीं बनवा पाएंगी PUC, नियम हुआ सख्त, अब क्या करना होगा

UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:38 IST

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा का तूफान, अर्शदीप सिंह बेहाल, पड़ी इतनी मार, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे

आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…

Last Updated: April 11, 2026 16:26:15 IST

21 साल, 24 तबादले फिर भी अडिग, सिंघम IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे की बेखौफ प्रशासनिक यात्रा पर एक नजर

IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…

Last Updated: April 11, 2026 16:22:58 IST

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में बड़ा उलटफेर! 40% हिस्सा हुआ दोबारा शूट, जानें वजह

Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…

Last Updated: April 11, 2026 16:15:14 IST

Funny Jokes: तनाव दूर कर देंगे ये मजेदार जोक्स? संता-बंता की जुगलबंदी सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: April 11, 2026 16:10:08 IST