<

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को दी चेतावनी! वानखेड़े में खतरा बनेगा इंग्लैंड का ये ‘X’ फैक्टर; ऐसे करना होगा सामना

Sunil Gavaskar News: सुनील गावस्कर ने सेमीफाइनल में भारतीय टीम को इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर से सावधान रहने की चेतावनी दी है. गावस्कर ने कहा कि सेमीफाइनल में संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या को उस खिलाड़ी से निपटना होगा.

सुनील गावस्कर न्यूज: भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को चेतावनी दी है. गावस्कर ने इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर विल जैक्स से भारत को सावधान रहने की सलाह दी. यह खिलाड़ी मौजूदा विश्व कप में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड अपने नाम किया है. ऐसे में सेमीफाइनल के अहम मुकाबले में भारतीय टीम को इस खिलाड़ी से सावधान रहना होगा. साथ ही सुनील गावस्कर ने यह भी बताया कि भारतीय टीम कैसे इंग्लैंड के उस खतरनाक खिलाड़ी के खतरे से निपट सकती है. गावस्कर का कहना है कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) सेमीफाइनल में इंग्लैंड के एक्स फैक्टर खिलाड़ी का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं. बता दें कि भारत और इंग्लैंड की टीमें 5 मार्च को सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि गावस्कर ने भारतीय टीम को किस खिलाड़ी से सावधान रहने की सलाह दी है.

विल जैक्स से सावधान रहने की सलाह

मुंबई में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए सुनील गावस्कर ने बताया कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स (Will Jacks) सेमीफाइनल में भारत के लिए खतरा साबित हो सकते हैं. विल जैक्स ने अभी तक इंग्लैंड के लिए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से इंग्लैंड की टीम सुपर-8 में अजेय रही. सुनील गावस्कर ने आगे बताया कि अगर वानखेड़े की पिच पर थोड़ा सा टर्न मिलता है, तो विल जैक्स इंग्लैंड के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

अब यह देखना होगा कि संजू सैमसन, कप्तान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या किस तरह से विल जैक्स को संभालते हैं. सुनील गावस्कर ने कहा कि विल जैक्स बल्लेबाज का 7 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आना इंग्लैंड के लिए प्लस प्वाइंट है, जिस तरह शिवम दुबे भारत के लिए आते हैं. दरअसल, विल जैक्स ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं, जिससे वो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए खतरा बन जाते हैं. ऐसे में सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाजों को विल जैक्स के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करनी होगी.

भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर

सुनील गावस्कर ने मीडिया बातचीत के दौरान बताया कि सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. गावस्कर ने आगे कहा कि यह मुकाबला भारत बनाम वेस्टइंडीज वर्चुअल क्वार्टरफाइनल की तरह थ्रिलर जैसा होगा. दोनों टीमों काफी ज्यादा मजबूत हैं. उनके पास बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर मिडिल ऑर्डर और फिनिशर तक सबकुछ है. गावस्कर ने आगे कहा कि भारत (Team India) ने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल वानखेड़े स्टेडियम में ही जीता था. हालांकि इस मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत को हार का सामना भी करना पड़ा है. 1987 में इसी मैदान पर इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2016 में वेस्टइंडीज ने शिकस्त दी थी.

विल जैक्स का वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ने इस टूर्नामेंट में 4 मैचों में POTM अवॉर्ड जीता है, जो टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है. विल जैक्स ने 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा बल्ले से 176.85 के स्ट्राइक रेट से 191 रन भी बनाए हैं. 

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

पैर नहीं, सिर्फ 2 हाथ, गेंदबाजी देख क्रिकेटर्स को भी आ जाएगी शर्म, छोटे लड़के का वीडियो देख दिल भर आएगा

Boy bowling without legs: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर…

Last Updated: March 25, 2026 18:36:11 IST

Kal Ka Panchang 26 March 2026: कल राम नवमी का खास दिन, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय

Kal Panchang 26 March 2026 | Kal Ka Subh Muhurat: आज 26 मार्च 2026, गुरूवार…

Last Updated: March 25, 2026 18:29:06 IST

Bengal Election 2026: कभी कांग्रेस का दबदबा, आज चलता है ममता बनर्जी का सिक्का, भवानीपुर विधानसभा की सियासी कहानी

Bhawanipur Assembly Seat History: आज, जहां भवानीपुर सीट को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राजनीतिक गढ़…

Last Updated: March 25, 2026 18:30:19 IST

Hypnic jerks: सोते-सोते शरीर क्यों झटके खाता है? जानें इसके पीछे का साइंस, क्या ये बीमारी का संकेत है?

Hypnic jerks: सोते समय शरीर में झटके लगना किन समस्याओं की तरफ इशारा है. जानें…

Last Updated: March 25, 2026 18:23:27 IST

‘जिहादियों के सामने…’, सनोज मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मोनालिसा के संगीन आरोपों पर भड़के डायरेक्टर

Sanoj Mishra on Monalisa Allegations: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर…

Last Updated: March 25, 2026 18:20:56 IST

Testosterone Level: बिना सप्लीमेंट कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन? 7 नेचुरल हैक्स, स्टैमिना होगा डबल

Testosterone Booster Food: बिना सप्लीमेंट के टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं? जानें 7 आसान और असरदार नेचुरल…

Last Updated: March 25, 2026 18:16:16 IST