<

Testosterone Level: बिना सप्लीमेंट कैसे बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन? 7 नेचुरल हैक्स, स्टैमिना होगा डबल

Testosterone Booster Food: बिना सप्लीमेंट के टेस्टोस्टेरोन कैसे बढ़ाएं? जानें 7 आसान और असरदार नेचुरल हैक्स, जो आपकी एनर्जी, स्टैमिना और फिटनेस को तेजी से बूस्ट करने में मदद करेंगे.

Testosterone Booster Food: टेस्टोस्टेरोन एक तरह का शरीर में पाया जाने वाला स्टेरॉइड हार्मोन होता है. यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में होता है. यह हार्मोन पुरुषों के अंडकोष और महिलाओं के अंडाशय द्वारा बनाया जाता है और यह दोनों हार्मोन पिट्यूटरी हार्मोन के तहत काम करते हैं. पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के काम आपके शरीर के संपूर्ण विकास, मानसिक स्वास्थ्य और प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखना है. टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में आवाज भारी होने, चेहरे पर बाल निकलने, मांसपेशियां बढ़ने इत्यादि में खास योगदान देते हैं.

आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल कितना होना चाहिए?

महिलाओं और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल अलग-अलग होता है. पुरुषों में नॉर्मल टेस्टोस्टेरोन लेवल 300 से 1000 नैनो ग्राम प्रति डेसीलीटर(ng/dL) होता है और महिलाओं में सामान्य टेस्टोस्टेरोन लेवल 15 से 70 नैनो ग्राम प्रति डेसीलीटर(ng/dL) होता है.

प्याज और लहसुन शामिल करे

प्याज और लहसुन न केवल सामान्य स्वास्थ्य के लिए बल्कि यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करते हैं. इनका नियमित सेवन पुरुषों को उच्च गुणवत्ता वाले शुक्राणु उत्पन्न करने में मदद कर सकता है.

प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ

टेस्टोस्टेरोन के उत्पादन के लिए प्रोटीन जरूरी है. इसके लिए चिकन, मछली और अंडे बेहतरीन विकल्प हैं. टोफू और मेवे जैसे पौधों से प्राप्त प्रोटीन स्रोत भी फायदेमंद होते हैं. अपर्याप्त प्रोटीन सेवन से टेस्टोस्टेरोन की कमी हो सकती है.

मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ

बादाम, काजूपालक और मूंगफली जैसे मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थ टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं.

अनार

दिन की शुरुआत अनार के रस से करने से कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है. यह ब्लड प्रेशर को कम करने और मनोदशा को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है.

मछली खाएं

टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ाने के लिए मछली का सेवन एक सही विकल्प है. सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी वसायुक्त मछलियां विटामिन डी से भरपूर होती हैं, जो प्राकृतिक टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए जरूरी होती है.

पर्याप्त नींद लें

नींद के दौरान टेस्टोस्टेरोन लेवल का उत्पादन बढ़ता है. नींद की कमी यानी रात में 5 घंटे से कम सोना टेस्टोस्टेरोन को 15% तक कम कर सकता है. हेल्दी टेस्टोस्टेरोन लेवल बनाए रखने के लिए 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी तरह का सलाह चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लें.

Share
Published by

Recent Posts

IPL के बीच क्रिकेटर का संन्यास, फर्स्ट क्लास को कहा अलविदा, 10000 से भी ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…

Last Updated: May 14, 2026 19:51:37 IST

महंगे प्रोडक्ट्स नहीं चेहरे पर लगाएं मैंगो फेस पैक, 10 मिनट में घर पर करें तैयार

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…

Last Updated: May 14, 2026 18:38:34 IST

वाह रे भैया स्कूटी पर स्कूटी! सड़क पर निकली ऐसी सवारी कि दंग रहे लोग, महिला ने खींचा ध्यान

Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…

Last Updated: May 14, 2026 18:32:37 IST

Joke of the Day: दादी मां आप टे बोलकर दिखाओ… वजह पूछने पर बच्चे ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…

Last Updated: May 14, 2026 16:04:32 IST

क्रिकेट जगत में पाकिस्तान की बेइज्जती! 9 साल के बच्चे को नहीं खेल पाए सैम अयूब, हुए क्लीन बोल्ड

Saim Ayub Viral Video: पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर सैम अयूब का एक वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: May 14, 2026 16:03:21 IST

Gold Price Today 14 May 2026: देश के बड़े शहरों में क्या हैं सोने के दाम

Gold Price Today 14 May 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद सोने…

Last Updated: May 14, 2026 16:02:25 IST