<

‘वह महान खिलाड़ी बन सकता है…’ टीम इंडिया के किस खिलाड़ी के मुरीद हुए सुनील गावस्कर, जो दे दी इतनी बड़ी उपलब्धि

सुनील गावस्कर भी उनके मुरीद हो गए हैं. गावस्कर ने तो यह तक कह दिया है कि वह आने वाले समय में जल्द ही महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

नई दिल्ली. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अक्षर पटेल का बड़ा योगदान रहा है. अक्षर ने गेंद या बल्ले से नहीं लेकिन अपनी फील्डिंग से ही टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचा दिया. सुनील गावस्कर भी उनके मुरीद हो गए हैं. गावस्कर ने तो यह तक कह दिया है कि वह आने वाले समय में जल्द ही महान खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.
सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, “अक्षर पटेल ने हैरी ब्रूक को आउट करने के लिए जो कैच लिया, वह अविश्वसनीय था. ब्रूक ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं, इसलिए उनका विकेट लेने के लिए हर मौके को भुनाना जरूरी होता है. अक्षर ने बिल्कुल वही किया. वह अपनी फील्डिंग पोज़िशन से लगभग 24 मीटर दूर तक दौड़े, गेंद पर लगातार नज़र बनाए रखी, संतुलन बनाए रखा और शानदार कैच लपक लिया.
गावस्कर ने आगे कहा, “उन्होंने विल जैक्स के विकेट में भी अहम भूमिका निभाई. उस समय जैकब बेथल और जैक्स की साझेदारी मैच को इंग्लैंड की ओर मोड़ रही थी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महान खिलाड़ियों और अच्छे खिलाड़ियों के बीच असली फर्क उनका धैर्य और मानसिक संतुलन तय करता है. अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी के दम पर अक्षर आने वाले समय में भारत के महान खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं.”
उन्होंने आगे कहा, “अक्षर से पहले हमारे पास रवींद्र जडेजा थे और अब अक्षर उस खाली जगह को बखूबी भर रहे हैं. उनकी गेंदबाज़ी में अभी थोड़ी और निखार की जरूरत है, जो अनुभव के साथ आएगा. उनकी लाइन, लेंथ और स्पीड हर साल बेहतर हो रही है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद वह सिर्फ अपने खेल के बारे में ही नहीं, बल्कि पूरी टीम के खेल के बारे में सोच रहे हैं. यह उनके विकास के लिए बेहद अच्छा संकेत है.”
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Shani Sadesati last phase: कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण, इन गलतियों से रहें सावधान, 2027 तक न करें ये काम

Shani Sadesati last phase:  कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और आखिरी चरण…

Last Updated: September 11, 2026 23:31:14 IST

Kandla ship collision: कांडला पोर्ट के पास समुद्री हादसा, दो मर्चेंट जहाजों की टक्कर, 24 में से 21 क्रू निकाले गए

Kandla ship collision: गुजरात के कांडला पोर्ट के बाहरी एंकरेज के पास दो मर्चेंट जहाज…

Last Updated: September 11, 2026 23:02:26 IST

धनबाद में नाबालिग की हत्या से सनसनी, बोरे में मिला सिर और जंगल में पड़ा था धड़, तीन महीने की थी गर्भवती

Dhanbad murder case: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में जंगल से एक नाबालिग लड़की का…

Last Updated: September 11, 2026 22:49:50 IST

Hanuman Ansh Actor: हनुमान अंश’ की सफलता से चमकी किस्मत, अब बॉलीवुड के दो खानों के साथ काम करेंगे ये एक्टर

Bollywood News: कम बजट की 'हनुमान अंश' से चर्चा में आए अभिनेता चंदन के. आनंद…

Last Updated: September 11, 2026 22:19:51 IST

थिएटर से OTT तक मनोरंजन का डबल डोज, ये 5 फिल्में नहीं करें मिस, इस वीकेंड क्या देखें, जानें पूरी लिस्ट

OTT Release This Week: इस वीकेंड थिएटर और ओटीटी पर कई अलग-अलग जॉनर की फिल्में…

Last Updated: September 11, 2026 21:23:12 IST