<

पाकिस्तानी ‘छाती पीटे’ या रोए, फर्क नहीं पड़ता! सुनील गावस्कर ने PCB के ‘धमकाने’ वाले दावे की उड़ाई धज्जियां, क्या कहा खुद पढ़ लीजिए?

Sunil Gavaskar: T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाक विवाद गहराया! पीसीबी के 'धमकाने' वाले आरोपों पर सुनील गावस्कर ने दिया ऐसा मुंहतोड़ जवाब कि बोलती बंद हो जाएगी बंद, जानिए दिग्गज क्रिकेटर ने क्या कहा...

Sunil Gavaskar On Pakistan: भारतीय क्रिकेट लेजेंड सुनील गावस्कर ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेल और राजनीतिक संबंधों में लंबे समय से चली आ रही असमानता की ओर इशारा किया है. उनका मानना ​​है कि पाकिस्तान हमेशा भारत से पहल करने की उम्मीद करता है, लेकिन बदले में वैसा ही व्यवहार नहीं करता. गावस्कर ने कहा कि भारत ने हमेशा पाकिस्तान के लिए अपने दरवाज़े खुले रखे हैं, चाहे वह IPL हो या कमेंट्री पैनल. हालांकि, पाकिस्तान की तरफ से बहुत कम ऐसा व्यवहार देखने को मिला है. वहीं भारत के साथ मैच नहीं खेलने के कारण का जवाब देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कैबिनेट से कहा कि, ‘हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बहुत साफ कदम उठाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल के मैदान पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमने बहुत सोच-समझकर यह रुख अपनाया है और हमें पूरी तरह से बांग्लादेश के साथ खड़ा होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बहुत सही फैसला है.’ आइये देखते हैं लिटल मास्टर ने पाकिस्तान के इस बॉयकॉट को लेकर क्या कहा?

गावस्कर ने पाकिस्तान को लताड़ा

आज तक को दिए एक खास इंटरव्यू में गावस्कर ने कहा, “हमने यह प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी. IPL 2008 में शुरू हुआ था, और लगभग हर फ्रेंचाइजी में पाकिस्तानी खिलाड़ी थे. हमारे पास पाकिस्तानी कमेंटेटर भी रहे हैं. पाकिस्तान हमेशा चाहता है कि भारत उन्हें बुलाए, लेकिन हमने बदले में कभी ऐसा कुछ नहीं देखा. यह तब की बात है जब हालात आज जैसे नहीं थे. पाकिस्तान की तरफ से शायद ही कभी ऐसा कुछ हुआ हो.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे कितने सिंगर्स, हमारे कितने फिल्म स्टार्स को पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने का मौका मिला है? भारत हमेशा पहला कदम उठाता है. जब लोग दादागिरी की बात करते हैं, तो हम किसी को दबा नहीं रहे हैं. हम बस अपना काम कर रहे हैं और अपने काम से काम रख रहे हैं.’

IND बनाम PAK मैच के बहिष्कार की धमकी क्यों?

गावस्कर की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ अहम ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. यह मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाना है. गावस्कर पहले भी इस फैसले की आलोचना कर चुके हैं, यह कहते हुए कि यह खेल से ज़्यादा राजनीति के बारे में है. टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने घोषणा की थी कि वह वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा लेकिन भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा. इसका कारण बांग्लादेश के साथ एकजुटता बताया गया, जिसे ICC ने सुरक्षा चिंताओं के कारण स्कॉटलैंड से बदल दिया था. भारत-पाकिस्तान मैच को क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता माना जाता है, और अगर यह मैच नहीं होता है, तो ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स को भारी नुकसान हो सकता है.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST