30
Kaviya Maran controversy | Kaviya Maran Bought Pakistani Player | IPL boycott Kaviya Maran: नई दिल्ली. द हंड्रेड के ऑक्शन के दौरान इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स इन दिनों एक बड़े विवाद के कारण चर्चा में है. दरअसल टीम का आधिकारिक एक्स अकाउंट अचानक सस्पेंड कर दिया गया. यह घटना तब सामने आई जब टीम ने काव्या मारन की स्वामित्व वाली टीम ने पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. काव्या मारन की मुश्किलें अब बढ़ती ही जा रही है. आईपीएल से भी उनके बॉयकॉट तक की मांग की जा रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड लीग के लिए हुए ऑक्शन में अबरार अमहद को करीब 1.9 लाख पाउंड में खरीदा. इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने इस डील को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और टीम को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
क्यों नाराज हैं भारतीय फैंस
बताया जा रहा है कि अबरार अहमद भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइज़ी द्वारा खरीदे जाने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं. यही वजह है कि यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि क्रिकेट में खिलाड़ियों का चयन केवल उनकी प्रतिभा के आधार पर होना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों से जोड़कर देखा. बता दें कि द हंड्रेड सीरीज 21 जुलाई से शुरू होने की संभावना है.
सस्पेंड हुआ एक्स अकाउंट
इसी बीच अचानक सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स अकाउंट सस्पेंड हो गया. जब यूजर्स उस अकाउंट को खोलने की कोशिश करते हैं तो उन्हें अकाउंट सस्पेंड का मैसेज दिखाई देता है. हालांकि अब तक प्लेटफॉर्म की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि अकाउंट किस वजह से सस्पेंड किया गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और रिपोर्टिंग के कारण अकाउंट अस्थायी रूप से सस्पेंड किया गया हो सकता है. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.