<

Super Over vs Bowl-Out: दोनों नियमों में क्या अंतर है? आईसीसी ने बॉल आउट को क्यों कर दिया खत्म, यहां जानें- पूरी जानकारी

Super Over vs Bowl Out: आज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में 2 बार सुपर ओवर खेला गया. जिसके बाद इस मैच का नतीजा निकला. इससे पहले मैच टाई हो जाने पर बॉल आउट का नियम था. बॉल आउट और सुपर ओवर के नियम में क्या अंतर है? बॉल आउट और सुपर ओवर के एक दिलचस्प उदाहरण के बारे में जानते हैं.

Super Over vs Bowl-Out: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी बुधवार (11 फरवरी, 2026) को दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच में 2 सुपर ओवर खेले गए. इस रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हरा दिया. सुपर ओवर के नियमों की बात करें तो जब दो टीमों के बीच मुकाबला टाई हो जाता है. तब सुपर ओवर खेला जाता है. इसके बाद अगर फिर सुपर ओवर में भी मुकाबला टाई हो जाता है तो फिर सुपर ओवर खेला जाता है.

ऐसी स्थिति में जब तक मैच का नतीजा निकल नहीं जाता है. तब तक सुपर ओवर खेला जाता है. इसके अलावा, सुपर ओवर में एक-एक ओवर का मैच खेला जाता है. सुपर ओवर में 3 बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका मिलता है. इसके अलावा, जो बल्लेबाज एक बार आउट हो जाता है तो उसे दूसरे सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलता है.

सुपर ओवर के नियम क्या हैं?

6 गेंदों के अंतराल में अगर टीम के 2 विकेट गिर जाते हैं तो उन्हें ओवर में गेंद बाकी रहने के बावजूद उस टीम को आउट करार दे दिया जाता है और फिर उसके बाद प्रतिद्वंदी टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया जाता है. अगर दो बार सुपर ओवर होता है तो ऐसी स्थिति में पहले ओवर में गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज को दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलता है. इसके अलावा, पहले सुपर ओवर में आउट होने वाले बल्लेबाज को दूसरे सुपर ओवर में बैटिंग करने का मौका मिलता है.

क्रिकेट में क्या था बॉल आउट नियम?

क्रिकेट में बॉल आउट का नियम बहुत कम बार इस्तेमाल किया जाता है. जिसका इस्तेमाल कई बार टाई ब्रेकर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. उदाहरण के तौर पर मान लीजिए कि अगर दो टीमों का स्कोर बराबरी पर छूटता है. तब ऐसी स्थिति में आमतौर पर प्रत्येक टीम से 5-5 गेंदबाज बॉलिंग करेंगे (सामने बल्लेबाज नहीं रहेगा), लेकिन स्टंप्स के पीछे विकेटकीपर मौजूद रहेगा. दोनों टीमों के सभी पांच गेंदबाज एक-एक प्रयास में स्टंप्स को हिट करने का प्रयास करेंगे, जिस टीम के ज्यादा गेंदबाज स्टंप्स को हिट करेंगे, उस टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.

एक मैच में कितनी बार हो सकता है सुपर ओवर? कितने बल्लेबाजों को बैटिंग करने का मौका मिलता है, यहां जानें- पूरी जानकारी

आईसीसी ने बॉल आउट के नियम को क्यों खत्म किया?

टी20 क्रिकेट में बाउल-आउट बंद कर दिया गया क्योंकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा. यह निष्पक्षता, तमाशा और रेगुलेटरी आधार पर ठीक नहीं साबित हुआ. इसके पीछे की वजहों की बात करें तो बॉल आउट नियम एक मुश्किल टीम मुकाबले को सीधे शूटर-बनाम-विकेट एक्सरसाइज में बदल देता है. यह एक खास बॉलिंग/एक्यूरेसी स्किल का टेस्ट करता है जो पूरे मैच की काबिलियत को नहीं दिखाता. इसमें रोमांच की कमी थी और बैटिंग और बॉलिंग के बजाय गेंद को विकेट पर मारने की वजह से इसमें ज्यादा रोमांच नहीं था. इसलिए बॉल आउट के नियम को खत्म कर दिया गया.

बॉल आउट नियम के एक यादगार उदाहरण

बॉल-आउट का नियम 2007 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के उस ऐतिहासिक मैच से भी जुड़ा है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था. बॉल आउट नियम का शानदार उदाहरण 14 सितंबर 2007 को देखा गया था. जब टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप मैच में भारत और पाकिस्तान का मैच हो रहा था. दोनों टीम निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन बना पाई थीं, ऐसे में रिजल्ट पाने के लिए बॉल-आउट नियम को लागू किया गया था.

टीम इंडिया की तरफ से वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह और रॉबिन उथप्पा तीनों ने अपने-अपने प्रयास में बॉलिंग करते हुए स्टंप्स को हिट किया था. जबकि पाकिस्तान की तरफ से यासिर अराफात, उमर गुल और शाहिद अफरीदी स्टंप्स को हिट नहीं कर पाए थे. इस तरह बॉल-आउट में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी.

सुपर ओवर का सबसे बेहतरीन उदाहरण

सुपर ओवर का सबसे बेहतरीन उदाहरण आज के आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में देखने को मिला. जब दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में 2 बार सुपर ओवर हुए. हालांकि अंत में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को हरा दिया. लेकिन ये मैच हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.

AFG vs SA: अफगानिस्तान-साउथ अफ्रीका मैच में ‘महा-ड्रामा’, आखिरी ओवर में पलटी बाजी; डबल सुपर ओवर में हुआ फैसला

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Optical Illusion Challenge: किसी को दिख रहा नीला, किसी को हरा! जानिए आपकी नजर क्या कहती है

Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है,…

Last Updated: March 24, 2026 20:44:34 IST

Bold Scenes: नहीं थी कोई हिचक! जब इन अभिनेत्रियों ने परदे पर तोड़ीं थीं सारी सीमाएं, बोल्ड सीन्स ने मचाया था हंगामा

Hollywood Actresses Bold Scenes: सिनेमा की वो बेबाक अभिनेत्रियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड…

Last Updated: March 24, 2026 20:00:44 IST

अप्रैल की इस तारीख को बन रहा राजयोग! शुक्र और चंद्रमा की युति से होगा निर्माण, चमकेंगी ये 3 राशियां

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: अगले माह यानी अप्रैल में एक बहुत ही शक्तिशाली योग बनने…

Last Updated: March 24, 2026 19:55:07 IST

IPL 2026 से पहले BCCI की बड़ी बैठक, सभी कप्तान होंगें शामिल, 25 मार्च की मीटिंग में क्या क्या होगा?

BCCI Schedule Meeting Ahead of IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुधवार, 25 मार्च…

Last Updated: March 24, 2026 19:32:30 IST

RBSE 10वीं रीचेकिंग फॉर्म 2026: कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? क्या है फीस, अंतिम तिथि और स्क्रूटनी प्रक्रिया

RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है,…

Last Updated: March 24, 2026 19:24:53 IST

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…

Last Updated: March 24, 2026 19:05:38 IST