<
Categories: मनोरंजन

Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने आवाज बदलने के लिए खुद को किया था टॉर्चर, बताई ‘स्ट्रगल स्टोरी’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अरिजीत सिंह अपनी आवाज के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि उनकी आवाज पहले लोगों को पसंद नहीं थी. इसके बाद उन्होंने खुद को टॉर्चर कर आवाज बदली.

Arijit Singh: बॉलीवुड के बेस्ट प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह अपनी जबरदस्त आवाज और बेहतरीन गानों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने गानों से इतवनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है कि उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग पर आ जाते हैं. हाल ही में सिंगर ने प्लेबैक सिंगिंग से ससन्यास ले लिया, जिससे उनके फैंस को काफी झटका लगा. इसके कुछ समय बाद ही अरिजीत का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें वे अपने स्टार्टिंग करियर के स्ट्रगल के बारे में बताते हैं. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में लोगों को उनकी आवाजा सुनना पसंद नहीं था. इसके बाद उन्होंने अपनी आवाज पर इतना काम किया कि आवाज बदलने के लिए उन्होंने खुद को टॉर्चर तक किया.

आवाज बदलने के लिए खुद को किया टॉर्चर

बता दें कि वायरल वीडियो अरिजीत के एक इंटरव्यू का है, जिसमें वे बताते हैं कि उन्हें दो साल बाद गानों की रॉयल्टी मिली थी. इस दौर तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. उनकी ओरिजिनल आवाज ऐसी थी, कि लोगों को वो पसंद नहीं आती ती. इसके बाद उन्होंने अपनी आवाज बदलने के लिए अपने गले को काफी टॉर्चर किया. उन्होंने अपनी आवाज को तोड़ा-मरोड़ा और अपनी आवाज पर काम कर उसे बदल दिया. 

इस गाने से मिली पहचान

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने गले को तोड़-मरोड़कर टेक्सचर बनाया. उन्होंने अपनी आवाज को तराशने के लिए काफी काम किया. उन्होंने अपनी आप को काफी टॉर्चर किया ताकि आवाज का प्रोजेक्शन हो और लोग इसे पसंद करें. आवाज में बदलाव आने के बाद वे इंडस्ट्री में छा गए. उन्हें आशिकी 2 के गाने ‘तुम ही हो’ से पहचान मिली. 

कई अवॉर्ड्स किए अपने नाम

इसके बाद अरिजीत ने अपने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने अपने गानों के लिए काफी अवॉर्ड्स जीते. हाल ही में उनका गाना मातृभूमि रिलीज हुआ, जो सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का है, जो आने वाले समय में रिलीज होने वाली है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST