Suryakumar Watching Nora Fatehi Dance: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में सूर्यकुमार यादव नोरा फतेही के डांस को देखकर काफी मजे ले रहे थे. उस दौरान सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी ने उन्हें गाने पर नाचते हुए देख लिया. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.
क्या है वायरल वीडियो?
भारत और श्रीलंका में आयोजित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में मैच से पहले बॉलीवुड की डांस स्टार नोरा फतेही ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया. वायरल वीडियो में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के ड्रेसिंग रूम की बालकनी से नोरा फतेही के डांस को एंजाय कर रहे थे. हंसी-मजाक में उनका भरपूर साथ ईशान किशन और अर्शदीप सिंह दे रहे थे.
Surya Kumar Yadav’s wife caught him in 4K watching Nora Fatehi’s dance performance at the opening ceremony. Hilarious reactions from Ishan Kishan and Arshdeep Singh! 😃 pic.twitter.com/EopH7WvOez
— Deepu (@deepu_drops) February 12, 2026
पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ
जब सूर्यकुमार यादव टीम के खिलाड़ियों संग नोरा फतेही के डांस का आनंद ले रहे थे. तभी उनकी पत्नी देविशा ने अपने 4K कैमरे से पहले नोरा फतेही के डांस को जूम किया. फिर चुपके से कैमरा सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों पर कर दिया और वो सब मौजमस्ती करते पकड़े गए. हालांकि, बाद में सूर्या अंगूठा ऊपर करके सहमति जताते हुए दिखते हैं. वहीं, ईशान और अर्शदीप इस बात का खूब मजा लेते हैं.
नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए कहा, ‘पत्नी की आंखों से बचना मुमकिन ही नहीं, नामुमकिन है! चाहे पत्नी आम आदमी की हो, खिलाड़ी की हो, या फिर अमीर की.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘ईशान किशन वो दोस्त है जो सिर्फ आपको मुसीबत में पड़ते हुए नहीं देखता. वो ये भी सुनिश्चित करता है कि बाकी सब भी उसे देखें देविशा के हाव-भाव पर 4K जूम जानलेवा था. आप वो पल देख सकते हैं जब स्काई को एहसास होता है कि आज रात उसे सोफे पर सोना पड़ेगा.’