<

जब नोरा फतेही के डांस का आनंद ले रहे थे सूर्यकुमार यादव, तभी पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ; वीडियो वायरल

Suryakumar Yadav: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय अंतरराष्ट्रीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव नोरा फतेही के डांस का आनंद लेते दिख रहे हैं. तभी कुछ ऐसा हुआ कि वो हैरान हो गए.

Suryakumar Watching Nora Fatehi Dance: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में सूर्यकुमार यादव नोरा फतेही के डांस को देखकर काफी मजे ले रहे थे. उस दौरान सूर्यकुमार की पत्नी देविशा शेट्टी ने उन्हें गाने पर नाचते हुए देख लिया. अब इसका वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है. 

क्या है वायरल वीडियो?

भारत और श्रीलंका में आयोजित आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में मैच से पहले बॉलीवुड की डांस स्टार नोरा फतेही ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह में अपनी दमदार प्रस्तुति से समां बांध दिया. वायरल वीडियो में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के ड्रेसिंग रूम की बालकनी से नोरा फतेही के डांस को एंजाय कर रहे थे. हंसी-मजाक में उनका भरपूर साथ ईशान किशन और अर्शदीप सिंह दे रहे थे. 

पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ

जब सूर्यकुमार यादव टीम के खिलाड़ियों संग नोरा फतेही के डांस का आनंद ले रहे थे. तभी उनकी पत्नी देविशा ने अपने 4K कैमरे से पहले नोरा फतेही के डांस को जूम किया. फिर चुपके से कैमरा सूर्यकुमार यादव और अन्य खिलाड़ियों पर कर दिया और वो सब मौजमस्ती करते पकड़े गए. हालांकि, बाद में सूर्या अंगूठा ऊपर करके सहमति जताते हुए दिखते हैं. वहीं, ईशान और अर्शदीप इस बात का खूब मजा लेते हैं. 

नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने हंसते हुए कहा, ‘पत्नी की आंखों से बचना मुमकिन ही नहीं, नामुमकिन है!  चाहे पत्नी आम आदमी की हो, खिलाड़ी की हो, या फिर अमीर की.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘ईशान किशन वो दोस्त है जो सिर्फ आपको मुसीबत में पड़ते हुए नहीं देखता. वो ये भी सुनिश्चित करता है कि बाकी सब भी उसे देखें देविशा के हाव-भाव पर 4K जूम जानलेवा था. आप वो पल देख सकते हैं जब स्काई को एहसास होता है कि आज रात उसे सोफे पर सोना पड़ेगा.’

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST