Live
Search
Home > खेल > बुमराह की जगह संजू सैमसन को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड? सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

बुमराह की जगह संजू सैमसन को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड? सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

Ind Vs Eng Semi Final: संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता लेकिन यह जसप्रीत बुमराह को भी मिल सकता था. सैमसन ने 89 रन की पारी खेली लेकिन बुमराह ने इंडिया को मुकाबले में वापस ला दिया.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: March 6, 2026 09:33:28 IST

Mobile Ads 1x1

Ind Vs Eng Semi Final: गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरे टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल में इंडिया और इंग्लैंड ने जबरदस्त खेल दिखाया. इंडिया ने 2022 के चैंपियन को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई और रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ फाइनल में जगह बनाई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते इंग्लैंड को 254 रन का विशाल टारगेट दिया था. भारत के स्कोर को देखकर ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड के लिए बेहद मुश्किल होने वाली है और भारत आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लेगा. लेकिन इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया और जैकब बेथेल के पहले T20I शतक ने मुकाबले को लगभग इंग्लैंड के तरफ कर दिया था. 

संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द मैच

संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता लेकिन यह जसप्रीत बुमराह को भी मिल सकता था. सैमसन ने 89 रन की पारी खेली लेकिन बुमराह ने इंडिया को मुकाबले में वापस ला दिया. ऐसी पिच पर जहां हर बॉलर को परेशानी हो रही थी इंडिया के पेसर ने चार ओवर में सिर्फ 33 रन दिए और इंग्लैंड के कैप्टन हैरी ब्रूक का विकेट लिया. लगातार दूसरे गेम में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद सैमसन ने माना कि अगर बुमराह को यह अवॉर्ड मिलता तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती क्योंकि यह उनका डेथ-ओवर्स का स्पेल था जिसने सच में इंग्लैंड से गेम छीन लिया था.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

जब मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड ना मिलने के बारे  कैप्टन सूर्यकुमार यादव से पूछा गया तो उन्होने कहा कि, “बिल्कुल मेरा मतलब है आप जानते हैं कि वह कितने काबिल हैं उन्होंने इतने सालों में इंडिया के लिए क्या किया है.” उन्होंने आगे कहा “उन्होंने आज भी वही किया. फिर से अपना हाथ उठाया कैरेक्टर दिखाया गेम को उनसे दूर ले गए. और मुझे लगता है कि यह एक स्पेशल बॉलिंग परफॉर्मेंस थी.”

बुमराह का चार ओवर का स्पेल सच में बहुत बढ़िया था और उनकी काबिलियत का सबूत यह था कि उन्होंने एक ऐसी पिच पर सिर्फ 8.5 रन प्रति ओवर दिए जहां हर बैट्समैन मज़े कर रहा था, मज़े के लिए बाउंड्री और छक्के लगा रहा था.

संजू सैमसन स्पेशल

बता दें कि मुकाबले मे इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का ऑप्शन चुना. सैमसन ने मुकाबले में शानदार प्रर्दशन किया. उन्होने 42 गेंदो में 89 रन की शानदार पारी खेली. सैमसन के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि ‘जैसे ही वह बैटिंग के लिए गया उसे पता था कि उसे क्या करना है. जब विकेट गिरा, तब भी उसे पता था कि विकेट अच्छा है, इसलिए वह पेडल दबाता रहा. और जिस तरह से उसने बैटिंग की, मुझे लगता है कि टीम को उससे इसकी ज़रूरत थी. यह सब पिछले साल की मेहनत का नतीजा था, जो वह कर रहा था, और आज की पारी खास थी.”

MORE NEWS