Live
Search
Home > क्रिकेट > IND vs PAK: किसी ने गिनाई कमियां… तो किसी ने ताकत… मैच के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा?

IND vs PAK: किसी ने गिनाई कमियां… तो किसी ने ताकत… मैच के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा?

भारत की जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के आत्मविश्वास और रणनीति की तारीफ की, जबकि पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने स्पिनरों के खराब दिन और पावरप्ले में विकेट गिरने को हार की वजह बताया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 15, 2026 22:57:08 IST

Mobile Ads 1x1
 
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया. मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तान सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा के बयान में साफ अंतर नजर आया. जहां भारतीय कप्तान आत्मविश्वास और संतुलन की बात करते दिखे, वहीं पाकिस्तान के कप्तान ने कमियों को स्वीकार करते हुए सुधार की जरूरत बताई. आइए जानते हैं दोनों ने क्या-क्या कहा?
 
सलमान आगे ने मैच के बाद कहा, “हमारे स्पिन गेंदबाजों का आज दिन अच्छा नहीं रहा. कुछ अहम मौकों पर गेंदबाजी में सटीकता की कमी दिखी. हालांकि हमें अपने स्पिनरों पर पूरा भरोसा है, क्योंकि पिछले छह महीनों में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी के दौरान हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए, जिसका असर पूरे मैच पर पड़ा. पहली पारी में पिच थोड़ी धीमी थी और गेंद रुककर आ रही थी, साथ ही टर्न भी मिल रहा था. गेंदबाजी में भी कुछ हिस्सों में हमारी योजना के मुताबिक अमल नहीं हो पाया. दूसरी पारी में पिच पहली पारी की तुलना में बेहतर खेली.
 
सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद कहा,” मुझे लगता है कि यह जीत पूरे भारत के लिए है. हमने वही क्रिकेट खेली, जैसी हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना बेहतर विकल्प था. ईशान ने थोड़ा अलग सोचते हुए खेला. 0/1 की स्थिति के बाद किसी एक खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह उन्होंने पारी संभाली.”
 
सूर्या ने आगे कहा,” जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हालात का आकलन करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह पता नहीं होता कि ओस पड़ेगी या रोशनी में पिच किस तरह व्यवहार करेगी. हालांकि हमें लगा कि हमारा स्कोर पार से लगभग 15 रन ज्यादा था. अगर 155 रन बनते तो मुकाबला काफी कड़ा हो सकता था. गेंदबाजी में सभी खिलाड़ियों का योगदान देखना अच्छा रहा. अब हम वापस जाएंगे, टीम के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद के लिए उड़ान भरते समय अगले मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित करेंगे.”

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > IND vs PAK: किसी ने गिनाई कमियां… तो किसी ने ताकत… मैच के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव और सलमान आगा?

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: February 15, 2026 22:57:08 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS