<

IND vs NZ: कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म से हटा ‘ग्रहण’… फिफ्टी जड़कर रच दिया इतिहास, कोहली भी छूटे पीछे

IND vs NZ: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद फॉर्म में वापस आ गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में तूफानी फिफ्टी लगाई. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है.

IND vs NZ 2nd T20: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर लंबे समय से चला रहा आ रहा ग्रहण आखिरकार खत्म हो गया. पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रनों का अंबार लगा दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार (23 जनवरी) को दूसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की तूफानी पारी खेली. पिछले एक साल से ज्यादा समय सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी पचास नहीं आया था. अब आखिरकार उन्होंने रनों की सूखे को खत्म कर दिया है. भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 200+ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 82 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान सूर्या ने 9 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए. सूर्या की इस विस्फोटक पारी के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. इस पारी के बाद सूर्यकुमार यादव ने विश्व क्रिकेट में इतिहास रच दिया है.

सूर्यकुमार यादव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद फॉर्म में लौटे हैं. अपनी ऐतिहासिक पारी के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है. सूर्यकुमार यादव ने T20I में 200+ के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अभी तक सूर्यकुमार यादव T20I में 200+ के स्ट्राइक रेट के साथ 11 बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया है. 

T20I में 200+ के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • सूर्यकुमार यादव- 11 बार
  • एविन लुईस- 8 बार
  • ग्लेन मैक्सवेल- 8 बार
  • अभिषेक शर्मा- 6 बार

T20I में 200+ के SR से सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय

  • सूर्यकुमार यादव- 11 बार
  • अभिषेक शर्मा- 6 बार
  • युवराज सिंह- 5 बार
  • रोहित शर्मा- 4 बार
  • केएल राहुल- 4 बार
  • हार्दिक पांड्या- 3 बार
  • यशस्वी जायसवाल- 3 बार

सूर्या ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का भी बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. टी20 इंटरनेशनल में रन चेज करते समय छक्के लगाने के मामले में सूर्या ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए विराट कोहली ने 53 छक्के लगाए थे. वहीं, अब सूर्यकुमार यादव ने 54 छक्के लगा दिए हैं. टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में टारगेट चेज करते हुए कुल 74 छक्के लगाए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Gurugram News: 24 घंटे से बिजली-पानी को तरसे लोग, सड़क पर उतरे तो लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.…

Last Updated: October 22, 2026 23:13:20 IST

बहन की शादी के लिए गांव पहुंचा सलीम, आरोपी को देख ताजा हुआ पुराने जख्मों का दर्द, पीड़ित परिवार ने जाहिर की चिंता

Shabnam murder case: अमरोहा के बावनखेड़ी गांव में शबनम हत्याकांड के दोषी सलीम को अपनी…

Last Updated: October 22, 2026 22:48:23 IST

Jharkhand News: घर में भाभी को अकेलाा देख मचला देवर का मन, कर दी गंदी हरकत और फिर…

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक देवर ने अपनी भाभी को घर…

Last Updated: October 22, 2026 22:44:20 IST

UP News: दुर्गा पूजा में पिया चरणामृत, फिर लगवाना पड़ा रेबीज का इंजेक्शन, 450 लोगों में खौफ

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक गाय के मरने के बाद हड़कंप मच…

Last Updated: October 22, 2026 22:13:30 IST

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मिलेगा एक्शन, सस्पेंस और रोमांच का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Friday OTT Releases: 23 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर सस्पेंस थ्रिलर, क्राइम ड्रामा, तमिल फिल्म,…

Last Updated: October 22, 2026 22:11:44 IST