Live
Search
Home > खेल > किसकी वजह से 175 पहुंच गया था सूर्यकुमार यादव का हर्ट रेट? खुद भारतीय कप्तान ने किया खुलासा; सुन विपक्षी टीम भी दंग

किसकी वजह से 175 पहुंच गया था सूर्यकुमार यादव का हर्ट रेट? खुद भारतीय कप्तान ने किया खुलासा; सुन विपक्षी टीम भी दंग

T20 World Cup 2026: इस रोमांचक मैच के बारे में बताते हुए भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि वह भी मैच के नतीजे देखकर हैरान थे. इंग्लैंड के बिना डरे चेज की तारीफ की.  भारतीय कप्तान ने अपने बॉलर्स के धैर्य की भी तारीफ की जिन्होंने पासा पलट दिया और एक जबरदस्त जीत पक्की की.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: March 6, 2026 11:42:05 IST

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस रोमांचक जीत में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह का अहम रोल रहा. सैमसन ने बल्ले से भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और शानदार 89 रन बनाए जिससे भारत ने बैटिंग करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर बनाया. जब भारत ने इतना बड़ा स्कोर खड़ा किया तो लग रहा था कि टीम इंडिया आसानी से इस मुकाबले को अपने नाम कर लेगी. 

बुमराह ने कराई वापसी

253 रन के जवाब मे बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के 2 विकेट जल्दी गिर गए. तब ऐसा लग रहा था कि मुकाबला पूरी तरह भारत के पाले में है. लेकिन  जैकब बेथेल ने सिर्फ 48 गेंदों पर 105 रन बनाकर शानदार वापसी की उम्मीद जगाई. इंग्लैंड ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा और आखिरी ओवरों तक लड़ता रहा. इंग्लैंड ने इस मपुकाबले को सिर्फ 7 रन से गंवा दिया. वहीं जहा हर गेंद पर लगभग चौके और छक्के जा रहे थे बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए उस समय रन रोके जब इंग्लैंड बेहद खतरनाक दिख रहा था. बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया.

इस रोमांचक मैच के बारे में बताते हुए भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने माना कि वह भी मैच के नतीजे देखकर हैरान थे. इंग्लैंड के बिना डरे चेज की तारीफ की.  भारतीय कप्तान ने अपने बॉलर्स के धैर्य की भी तारीफ की जिन्होंने पासा पलट दिया और एक जबरदस्त जीत पक्की की.

जब सूर्यकुमार से पूछा गया कि क्या वह इंग्लैंड के भारत पर दबाव बनाने से परेशान थे तो उन्होंने कहा, “बहुत नर्वस था. अगर किसी ने मेरा हार्ट रेट चेक किया होता तो यह आसानी से 160–175 होता. लेकिन यह खेल का हिस्सा है.”

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

सूर्यकुमार ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा “हे भगवान! मैंने अभी हैरी ब्रूक से कहा, “हमें तुम लोगों के ख़िलाफ और कितना स्कोर करना है?” लेकिन सच कहूं तो यह एक अच्छा विकेट था. जिस तरह से उन्होंने बैटिंग की मैं उनसे क्रेडिट नहीं छीनना चाहता. वे हमेशा गेम में थे और हमेशा चेज में थे. लेकिन जिस तरह से जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और दूसरे बॉलर्स ने गेम को वापस खींचा, वह अविश्वसनीय था.”

बुमराह ने अपने आखिरी स्पेल में मोमेंटम को भारत के पक्ष में कर दिया दो ओवर में सिर्फ 14 रन दिए. उनके जरूरी 18वें ओवर में सिर्फ छह रन बने, जिससे जैकब बेथेल और इंग्लैंड के बाकी बैटर्स पर दबाव बढ़ गया क्योंकि आखिरी स्टेज में दबाव बढ़ गया था.

“जरूर प्रेशर और घबराहट होगी”: घर पर फाइनल खेलने पर सूर्यकुमार यादव

फाइनल मैच को देखते हुए, कप्तान सूर्यकुमार ने माना कि यह मौका स्वाभाविक रूप से प्रेशर और घबराहट लाएगा खासकर जब फाइनल घरेलू फैंस के सामने खेला जा रहा हो. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम और सपोर्ट स्टाफ भी टाइटल के लिए लड़ने के मौके को लेकर उतने ही उत्साहित हैं.सूर्या ने कहा, “जरूर प्रेशर और घबराहट होगी, खासकर भारत में खेलना और टाइटल के लिए जाना. लेकिन लड़के और पूरा सपोर्ट स्टाफ भी उत्साहित हैं.”

MORE NEWS