<

‘दूसरी टीमों के लिए चिंता…’, अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर सुर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के फॉर्म को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चुप्पी तोड़ी है. कप्तान ने सुपर-8 से पहले बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर पर भरोसा जताया है. अभिषेक शर्मा इस विश्व कप में अपने 3 मैचों में लगातार तीन बार बिना खाता खोले ही आउट हो चुके हैं. अब भारतीय टीम के सामने सुपर-8 की चुनौती है. ऐसे में अभिषेक शर्मा को ड्रॉप करने को लेकर चर्चा हो रही है. भारतीय टीम 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का मुकाबला खेलेगी. इस मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर बात की. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है.

कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि जो लोग अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर चिंतित हैं, मैं उन्हीं के बारे में सोचता हूं.’ कप्तान ने आगे कहा, ‘आप उनकी फॉर्म को लेकर इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं?’ मैं उन टीमों को लेकर चिंतित हूं, जो अब उनका सामना करेंगी, क्योंकि उन्होंने अभी तक कोई रन नहीं बनाया है.’

‘अभिषेक को कवर करने की बारी…’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि पिछले साल अभिषेक शर्मा ने हमारी कमी पूरी की थी. अब इस टूर्नामेंट में हम उनकी कमी पूरी करेंगे. इसके अलावा तिलक वर्मा के फॉर्म को लेकर भी सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया. इस पर कप्तान ने कहा कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) को एक खास तरीके से बैटिंग करने के लिए कहा गया गया है. अगर एक विकेट गिरता है, तो वह एक खास तरीके से बैटिंग कर सकता है और अपने शॉट्स खेल सकता है. हालांकि अगर 2 विकेट गिरते हैं, तो तिलक को थोड़ा समय लेना होगा. कप्तान ने आगे कहा कि तिलक वर्मा के फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है. बता दें कि तिलक वर्मा अभी तक मौजूदा विश्व कप में 4 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके बल्ले से 106 रन आए हैं. अभी तक तिलक वर्मा के बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है.

अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड कप में नहीं खुला खाता

बता दें कि अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके पहले टी20 विश्व कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा ने यूएसए के खिलाफ अपना मुकाबला खेला था, जिसमें गोल्डन डक पर आउट हो गए थे. इसके बाद पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.

22 फरवरी को भारत-साउथ अफ्रीका का मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पहला मैच 21 फरवरी को होगा. भारतीय टीम 22 फरवरी से अगले राउंड की शुरुआत करेगी. भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है. हालांकि अभिषेक शर्मा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST