Live
Search
Home > क्रिकेट > ‘हमारी फ्लाइट बुक है कोलंबो की, हम जा रहे’, T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के बायकॉट धमकी पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

‘हमारी फ्लाइट बुक है कोलंबो की, हम जा रहे’, T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के बायकॉट धमकी पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

Suryakumar Yadav: भारत के टी 20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी 20 वर्ल्डकप को लेकर पाकिस्तान द्वारा अपनाए गए रुख पर पहली प्रतिक्रिया दी है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 17:30:25 IST

Mobile Ads 1x1

Suryakumar Yadav On Ind-Pak Controversy: आगामी 7 फरवरी से अंतरराष्ट्रीय टी 20 वर्ल्डकप का आयोजन शुरू होने वाला है. इस टूर्नामेंट से पहले कई ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्डकप में भारत के खिलाफ ना खेलने की धमकी दी है. इसे लेकर चारों-तरफ पाकिस्तान को खरीखोटी सुननी पड़ रही है. अब इस मामले पर पहली बार भारत के टी20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि भारत पाक के खिलाफ मैच खेलने को तैयार है.

सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

टी 20 वर्ल्डकप से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सूर्यकुमार यादव ने टी 20 वर्ल्डकप पर अपनी योजना बताई. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान द्वारा भारत का मैच बायकॉट करने पर भी जवाब दिया. सूर्या ने कहा, ‘हमारा नजरिया एकदम स्पष्ट है. हमने उनके साथ खेलने से मना नहीं किया है, उन्होंने ही मना किया है. हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी हैं और हम कोलंबो जा रहे हैं. हमारा शेड्यूल तैयार है- पहले अमेरिका, फिर कनाडा और उसके बाद हम कोलंबो के लिए रवाना होंगे.’

पाकिस्तान के ना खेलने से क्या होगा?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक आईसीसी को सरकार के निर्देश की आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है. लेकिन पाकिस्तान अगर नहीं खेलता है, तो पाकिस्तान वॉकओवर हो जाएगा, जिससे भारत को दो अंक मिल जाएंगे. 
वॉकओवर तभी मिलेगा जब भारतीय टीम 15 फरवरी को टॉस के समय आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मौजूद होगी. अगर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा नहीं आते हैं, तो मैच रेफरी भारत को वॉकओवर से विजेता घोषित कर देगा. ये कहता है नियम.

कब-कब होगा भारत का मैच?

भारत टी 20 वर्ल्डकप में 7 फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. इसके बाद 12 फरवरी को नई दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला होगा. फिर पाकिस्तान के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा. 18 फरवरी को भारत अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेलेगा. ग्रुप चरण के बाद, प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 8 चरण में प्रवेश करेंगी, जहां उन्हें चार-चार टीमों के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा. इन समूहों की शीर्ष टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. ये टूर्नामेंट काफी दिलचस्प होने वाला है, जिसमें भारत प्रबल दावेदार दिख रही है. 

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > ‘हमारी फ्लाइट बुक है कोलंबो की, हम जा रहे’, T20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के बायकॉट धमकी पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: February 5, 2026 17:30:25 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS