<

सूर्यकुमार यादव का कॉन्फिडेंस-भरा बयान हुआ वायरल, स्टूडेंट्स के सामने कर दिया बड़ा दावा, Video

Suryakumar Yadav: अहमदाबाद की GLS यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म को लेकर बेबाक और सकारात्मक सोच रखी. संघर्ष के बीच उनका आत्मविश्वास झलकता बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

India T20 Captain: भारतीय T20I टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खराब फॉर्म को लेकर खुलकर बात की है. अहमदाबाद की GLS यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि क्रिकेटर के करियर में अच्छे और बुरे दौर आना स्वाभाविक है. उनकी सादगी भरी और ईमानदार बातों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे खूब सराहा जा रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘एक खिलाड़ी हमेशा अच्छे फॉर्म में नहीं रहता. मैं यह नहीं कह रहा कि हम बुरे दौर से गुज़रते हैं. यह एक सीखने की प्रक्रिया है. हमेशा एक ऐसा दौर आता है जब आपको लगता है कि आप कुछ सीख रहे हैं. मेरे लिए भी, यह सीखने का दौर है. यह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा है.’

उन्होंने अपने टीममेट्स की तारीफ की

सूर्या ने कहा, ‘टीम के बाकी 14 खिलाड़ी अभी मेरी कमी पूरी कर रहे हैं. वे जानते हैं कि जिस दिन मैं ब्लास्ट होउंगा, उस दिन क्या होगा. मुझे यकीन है कि आप सब भी यह जानते हैं.’ अपने प्रदर्शन को लेकर हो रही चर्चाओं के बावजूद, भारतीय कप्तान ने कहा कि उनका मानसिक रवैया पूरी तरह से पॉजिटिव है.

स्टूडेंट्स को दी ख़ास सलाह

सूर्या ने कहा कि सोचिए, अगर आपके एग्जाम में कम नंबर आते हैं, तो क्या आप स्कूल छोड़ देते हैं? नहीं, आप और ज़्यादा मेहनत करते हैं और बेहतर नंबर लाते हैं. मैं भी वही करने की कोशिश कर रहा हूं. मैं बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहता हूं.

सूर्यकुमार की ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका संघर्ष साफ दिख रहा है. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ का 2025 अब तक बहुत खराब रहा है. उन्होंने 19 पारियों में सिर्फ 218 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 13.62 और स्ट्राइक रेट 123.16 रहा है. उनका सबसे ज़्यादा स्कोर एशिया कप में 47 रन था. उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में भी संघर्ष करना पड़ा, जहां उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए, हालांकि भारत ने वह सीरीज़ 3-1 से जीती थी. सूर्यकुमार यादव को अगले महीने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज़ में एक और मौका मिलेगा, जहां वह अपनी बातों को रनों में बदलकर टीम मैनेजमेंट के भरोसे को सही साबित कर सकते हैं.

Mohd. Sharim Ansari

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…

Last Updated: October 23, 2026 15:36:33 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST