Live
Search
Home > क्रिकेट > ईशान या संजू? तिलक वर्मा की चोट कैसी, कहां हैं वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव ने दिया पूरा अपडेट

ईशान या संजू? तिलक वर्मा की चोट कैसी, कहां हैं वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव ने दिया पूरा अपडेट

ईशान किशन की विस्फोटक 103 रन की पारी से भारत ने न्यूजीलैंड को पांचवें टी20 में हराकर 4-1 से सीरीज अपने नाम की. मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विकेटकीपिंग बदलाव, संजू सैमसन की भूमिका और तिलक वर्मा व वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-02-01 15:44:54

Mobile Ads 1x1
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मुकाबले में भारत ने शानदार 50 रन से जीत दर्ज की. पूरी सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन ने पहले चार मैचों में विकेटकीपिंग की थी. लेकिन आखिरी मैच में ईशान ने विकेटकीपिंग की. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस बदलाव को लेकर किसी भी तरह की अटकलों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि यह पहले से तय रणनीति का हिस्सा था, न कि प्रदर्शन के आधार पर लिया गया फैसला है. आइए जानते हैं सूर्या ने क्या क्या कहा?

4-1 से सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कहा, “पहले मैच से ही दोनों कीपर्स प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, क्योंकि तिलक वर्मा उपलब्ध नहीं थे. हमने सीरीज शुरू होने से पहले ही तय कर लिया था कि संजू तीन मैचों में और ईशान दो मैचों में विकेटकीपिंग करेंगे. ईशान पिछले मैच में हल्की चोट के कारण नहीं खेल पाए, लेकिन आज उन्हें ही कीपिंग करनी थी.” कप्तान ने किशन की 43 गेंदों पर खेली गई विस्फोटक 103 रन की पारी की जमकर तारीफ की और इसे मैच बदलने वाली पारी बताया.

ईशान की जमकर की तारीफ

सूर्यकुमार ने कहा, “हमें हमेशा से पता है कि ईशान टीम को क्या दे सकते हैं. सीरीज से पहले घरेलू क्रिकेट में भी वह शानदार लय में थे. हमने उनसे सिर्फ यही कहा था कि अपनी नैचुरल गेम खेलें और अपनी पहचान न बदलें. वह आमतौर पर ओपनिंग करते हैं, लेकिन यहां नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए भी उन्होंने बड़ा प्रभाव डाला. वह असली गेम-चेंजर हैं और उन्होंने मजबूत संदेश दिया है.” उन्होंने आगे कहा कि ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने से टीम के मध्यक्रम पर दबाव काफी कम हो जाता है. “दोनों खिलाड़ी तेजी से मैच का रुख बदल सकते हैं. इससे मिडिल ऑर्डर और फिनिशर्स पर दबाव कम रहता है,” उन्होंने बताया. “जब आप टीम की अगुवाई कर रहे होते हैं तो उदाहरण पेश करना जरूरी होता है. रन बनाना अच्छा लगता है. यह वही सूर्या है, बस पहले रन नहीं आ रहे थे,” उन्होंने कहा.

तिलक-सुंदर पर भी दिया अपडेट

कप्तान ने तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर की फिटनेस पर भी अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी तेजी से रिकवर कर रहे हैं. “तिलक अब काफी बेहतर हैं, जबकि वॉशिंगटन ने लगभग फिर से गेंदबाजी और बल्लेबाजी शुरू कर दी है.”

MORE NEWS