Live
Search
Home > क्रिकेट > Suryakumar vs Santner: सूर्या या सेंटनर? टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी के मामले में किसका पलड़ा भारी, क्या कहता है रिकॉर्ड

Suryakumar vs Santner: सूर्या या सेंटनर? टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी के मामले में किसका पलड़ा भारी, क्या कहता है रिकॉर्ड

Mitchell Santner Captaincy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का मुकाबला होने वाला है. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं कि कप्तानी के मामले में सूर्यकुमार यादव या मिचेल सेंटनर किसका रिकॉर्ड बेहतर है?

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: March 8, 2026 15:43:38 IST

Mobile Ads 1x1

Suryakumar Yadav Captaincy: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी रविवार (08 मार्च, 2026) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को लेकर टॉस शाम 6:30 बजे होगा और मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर में से कप्तान के तौर पर किसका रिकॉर्ड बेहतर हैं. दोनों की कप्तानी में क्या फर्क है? और निर्णय लेने के तरीके में क्या अंतर है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर फाइनल में पहुंचाने का काम किया है. अब एक और मैच जीतकर ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अब तक 8 मैच खेली हैं. जिसमें एकमात्र मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हारी है. इसके अलावा, लीग के सभी 4 मैच, सुपर 8 के 2 मैच और सेमीफाइनल का मुकाबला जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है. इसके अलावा, न्यूजीलैंड की टीम को देखे तो वो टी20 वर्ल्ड में अपने 2 मैच हारकर पहुंची है. जिसमें न्यूजीलैंड की टीम को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा, न्यूजीलैंड की टीम अपने 6 मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंची है. सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई.

टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद ऐसा क्या हुआ…डेविड मिलर हो गए आगबबूला, आईसीसी को जमकर लगाई फटकार

कप्तान के तौर पर कैसा रहा हैं सूर्या का रिकॉर्ड?

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की बात करें तो उनका रिकॉर्ड अब तक बेहतरीन रहा है. सूर्या ने अब तक 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की कप्तानी की है. जिसमें से 39 मैचों में जीत हासिल की है और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 2 मैच टाई हुए हैं.

कप्तान के तौर पर कैसा रहा हैं सेंटनर का रिकॉर्ड?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने अब तक 52 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है. जिसमें उन्होंने 28 मैचों में जीत हासिल की है और 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब सूर्या और सेंटनर के कप्तानी के रिकॉर्ड की तुलना करें तो सूर्या का रिकॉर्ड बेहतर नजर आ रहा है.

बारिश होगी या तगड़ा पसीना बहेगा…टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में कैसा रहेगा मौसम? मैच से पहले चेक करिए पिच रिपोर्ट

MORE NEWS