Live
Search
Home > क्रिकेट > मां ने सड़क किनारे लगाई दुकान, पापा ने फैक्ट्री में किया काम, बेटा कैसे बना सुपरस्टार, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार

मां ने सड़क किनारे लगाई दुकान, पापा ने फैक्ट्री में किया काम, बेटा कैसे बना सुपरस्टार, दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार

टी नटराजन गरीबी और संघर्ष से भरे बचपन के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और इस सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं.

Written By: Satyam Sengar
Last Updated: 2026-03-16 15:44:48

Mobile Ads 1x1
T Natrajan Struggle Story: इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ बड़े खिलाड़ियों का मंच नहीं है, बल्कि यह उन खिलाड़ियों की भी कहानी है जो कठिन परिस्थितियों से निकलकर स्टार बनते हैं. टी नटराजन की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. गरीबी और संघर्ष से भरे बचपन के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को नहीं छोड़ा और इस सीजन में वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने को तैयार हैं.
 
तमिलनाडु के एक छोटे से गांव में जन्मे नटराजन का बचपन काफी मुश्किलों में बीता. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी. उनकी मां सड़क किनारे छोटी-सी दुकान लगाकर घर चलाने में मदद करती थीं, जबकि उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे. परिवार बड़ा था और जिम्मेदारियां भी ज्यादा थीं, लेकिन नटराजन का सपना था क्रिकेटर बनने का.  किसे पता था कि सड़क किनारे दुकान चलाने वाली मां और फैक्ट्री में काम करने वाले पिता का बेटा आज आईपीएल का स्टार बन जाएगा? यह साबित करता है कि मेहनत और लगन से कोई भी खिलाड़ी अपनी किस्मत बदल सकता है.
 
तमिलनाडु टीम से की थी शुरुआत

नटराजन ने टेनिस बॉल क्रिकेट से अपने करियर की शुरुआत की. गांव और आसपास के इलाकों में खेलते हुए उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से लोगों का ध्यान खींचा. खासकर उनकी यॉर्कर गेंदें काफी सटीक होती थीं. धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें तमिलनाडु की घरेलू टीम में खेलने का मौका मिला.
 
10.75 करोड़ में दिल्ली में शामिल

इसके बाद उनका सपना इंडियन प्रीमियर में खेलने का भी पूरा हुआ. आईपीएल में उन्होंने सबसे पहले पंजाब के लिए खेला. इसके बाद वह हैदराबाद की टीम का अहम हिस्सा बने, जहां उन्होंने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी करके अपनी अलग पहचान बनाई. आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर बड़ा दांव लगाया और 10.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. अब आईपीएल 2026 में वह दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नई जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं. 

MORE NEWS