<

2026 में फैंस को मिलेगा T20 का ओवरडोज… फीफा वर्ल्ड कप से पहले खेले जाएंगे 146 मैच, देखें शेड्यूल

T20 overdose in 2026: भारतीय क्रिकेट फैंस को साल 2026 में टी20 क्रिकेट की भरमार देखने को मिलने वाली है. इस साल सिर्फ शुरुआती 6 महीनों के अंदर ही भारत नें लगभग 146 टी20 मैच खेले जाएंगे. देखें शेड्यूल...

T20 overdose in 2026: साल 2025 भारतीय क्रिकेट के लिए काफी यादगार साल रहा. क्रिकेट के साथ ही अन्य खेलों में भी भारत के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया. पिछले साल की सबसे खास बात रही कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. यह भारतीय क्रिकेट में साल 2025 की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि रही. इसके अलावा कुश्ती के मैदान से लेकर बॉक्सिंग रिंग तक, शूटिंग रेंज, तीरंदाजी, बैडमिंटन, स्क्वैश केज तक में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने दुनिया के सामने अपनी छाप छोड़ी है. 2025 ऐसा रहा रहा, जो क्रिकेट के लिए काफी खास रहा.
इसी तरह अब साल 2026 भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए नए इतिहास रचने का मौका लेकर आया है.

इस साल भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका है, जो क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम फरवरी में टी20 वर्ल्ड का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. इसके बाद जुलाई में भारत की महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड जीतने उतरेगी. ऐसे में साल 2026 भी भारतीय क्रिकेट के लिए काफी खास होगा. दिलचस्प बात यह है कि इस साल भारत में खूब टी20 मुकाबले खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन भारत

भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. अब नए साल में भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगी और अपना टाइटल बचाने के लिए जोर लगाएगी. 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई थी. हालांकि वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया. वहीं, टेस्ट और वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई. साल 2025 में भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने काफी उतार-चढ़ाव देखे. जहां एक और भारत टी20 और वनडे में अपना दबदबा बनाए हुए है. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम कुछ खास नहीं कर पाई.

2026 में भारत खेले जाएंगे 146 टी20 मैच

साल 2026 में फैंस को टी20 मुकाबलों का ओवरडोज मिलने वाला है. इस साल शुरुआत के सिर्फ 6 महीनों में ही भारत के अंदर लगभग 146 टी02 मुकाबले खेले जाएंगे. इनमें से 124 टी20 मैच सिर्फ पुरुष टीमों के होने वाले हैं. जनवरी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 21 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. इसी बीच 9 जनवरी से वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) भी शुरू हो जाएगा, जिसमें कुल 22 टी20 मैच खेले जाएंगे.

फिर फरवरी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिस दौरान भारत के 5 मैदानों पर कुल 35 मैच (श्रीलंका में अतिरिक्त 20 मैच) खेले जाएंगे. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) शुरू होगा, जिसमें कुल 84 मैच खेले जाएंगे. यह IPL इतिहास का सबसे बड़ा सीजन होगा, क्योंकि इससे पहले सिर्फ 74 मैच खेले जाते थे.
वहीं, वनडे मैचों की बात करें, तो भारतीय क्रिकेट टीम 2026 में 15-18 वनडे मैच खेलने वाली है. इसके अलावा टेस्ट में सिर्फ 1 ही मैच खेला जाएगा.

महिला टी20 विश्व कप का शेड्यूल

साल 2026 में जून में महिला टी20 विश्व कप का आगाज होगा, जो इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा. 12 जून से इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसका पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. इस वर्ल्ड कप में भारत की महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी.

11 जून से फीफा विश्व कप का आगाज

महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले खेल जगत का ध्यान फीफा विश्व कप पर भी होगा. इसका शुरुआत 11 जून से होगी, जो 19 जुलाई तक खेला जाएगा. इस साल फीफा विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा करेंगे. 48 टीमों के साथ यह फीफा विश्व का अभी तक का सबसे बड़ा एडिशन होगा.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST