Live
Search
Home > क्रिकेट > T20 World Cup: वर्ल्ड कप में आज 3 बड़े मुकाबले, पाकिस्तान की इज्जत भी दांव पर; जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

T20 World Cup: वर्ल्ड कप में आज 3 बड़े मुकाबले, पाकिस्तान की इज्जत भी दांव पर; जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे दिन पाकिस्तान और यूएसए के बीच मैच खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर पाकिस्तान की इज्जत दांव पर लगी है. इससे पहले नीदरलैंड की टीम ने पाकिस्तान को कांटे की टक्कर दी थी. जानें चौथे दिन के मैचों से जुड़ी सारी डिटेल्स...

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-10 10:10:05

Mobile Ads 1x1

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे दिन (10 फरवरी ) कुल 3 मुकाबले खेले जाएंगे. आज के मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टीमें मैदान पर होंगी. इनमें से एक बड़ा मुकाबला अमेरिका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जो ग्रुप ए का मैच होगा. वर्ल्ड के चौथे दिन का पहला मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. इसके बाद दोपहर में न्यूजीलैंड और यूएई की भिड़ंत होगी. फिर शाम को पाकिस्तान और यूएसए की टक्कर होगी. दिन का आखिरी मुकाबला रोमांचक होने वाला है, क्योंकि पाकिस्तान की इज्जत दांव पर लगी है. दरअसल, यूएसए ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को मात दी थी. ऐसे में यूएसए की टीम एक बार फिर पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दे सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये सभी मुकाबले कब-कहां देख सकेंगे…

पहला मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप के चौथे दिन का पहला मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में नीदरलैंड के पास वापसी करने का मौका होगा, क्योंकि पिछले मुकाबले में उन्हें पाकिस्तान से 3 विकेट से हार मिली थी. वहीं, नामीबिया इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलेगी, जिसमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी. यह मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा, जो सुबह 11 बजे से शुरू होगा.

संभावित प्लेइंग-11

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओडोड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), जैक लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.

नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रीलिंक, निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, मालन क्रुगर, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), बर्नार्ड शोल्ट्ज, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बेन शिकोंगो, मैक्स हेंगो.

न्यूजीलैंड की यूएई से भिड़ंत

चेन्नई के चेपॉक मैदान पर ग्रुप डी का मुकाबला खेला जाएगा. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड और यूएई की भिड़ंत होगी. कीवी टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सुपर-8 की ओर कदम बढ़ाएंगे. वहीं, यूएई की टीम के पास अनुभव की कमी है. हालांकि फिर भी वे न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करेंगे. न्यूजीलैंड बनाम यूएई का मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा.

संभावित प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.

यूएई: अलीशान शरफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अर्यांश शर्मा, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, सोहैब खान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद अरफान, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह.

पाकिस्तान की यूएसए से भिड़ंत

दिन का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में पाकिस्तान के पास पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला लेने का मौका होगा. वहीं, यूएसए की टीम एक बार पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचना चाहेगी. दरअसल, यूएसए की टीम ने साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. यूएसए की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में ही भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी. हालांकि यूएसए को भारत के सामने 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. बता दें कि पाकिस्तान और यूएसए का मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होगा.

पाकिस्तान: सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद.

यूएसए: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रवल्कर.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

क्रिकेट फैंस ये सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.

चौथे दिन का शेड्यूल

  • नीदरलैंड बनाम नामीबिया- सुबह 11 बजे से (दिल्ली)
  • न्यूजीलैंड बनाम यूएई- दोपहर 3 बजे से (चेन्नई)
  • पाकिस्तान बनाम यूएसए- शाम 7 बजे से (कोलंबो)

MORE NEWS

Home > क्रिकेट > T20 World Cup: वर्ल्ड कप में आज 3 बड़े मुकाबले, पाकिस्तान की इज्जत भी दांव पर; जानें कब-कहां देख सकेंगे LIVE

Written By: Ankush Upadhyay
Last Updated: 2026-02-10 10:10:05

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS