T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी. इसके अलावा इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच भी कड़ा मुकाबला खेला जाएगा. नीचे देखें पूरा शेड्यूल..
टी20 वर्ल्ड कप के पांचवें दिन का शेड्यूल.
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 12 मैच खेले जा चुके हैं. इस टूर्नामेंट के 5वें दिन भी 3 बड़े मैच खेले जाएंगे. बुधवार (11 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेलकर टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी. ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला आयरलैंड से होगा. इसके अलावा साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीम भी मैदान पर आमने-सामने होगी. वहीं, इंग्लैंड के टीम के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती होगी. दिन का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है, क्योंकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही हैं. वेस्टइंडीज ने अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड को हराया था. वहीं, इंग्लैंड की टीम ने नेपाल को हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की है. हालांकि नेपाल ने इंग्लैंड का कांटे की टक्कर दी थी. अब ये दोनों टीमों मैदान पर एक-दूसरे के सामने उतरेंगी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से हारकर आ रही. ऐसे में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज के सभी मैचों का शेड्यूल…
ICC टी20 वर्ल्ड कप के 5वें दिन यानी बुधवार का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. यह मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अफगानिस्तान की टीम अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ डिफेंड करते हुए हार गई थी. वहीं, साउथ अफ्रीका ने कनाडा अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 57 रनों से मात दी थी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान की टीम कैसे वापसी करेगी.
बुधवार को वर्ल्ड कप का 14वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा. यह ऑस्ट्रेलिया का इस टूर्नामेंट में पहला मैच होगा. वहीं, आयरलैंड की टीम अपना पिछला मैच हारकर आ रही है. 8 फरवरी को आयरलैंड को श्रीलंका से हार मिली थी. ऐसे में आयरलैंड के सामने वापसी करने का दबाव होगा. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आयरलैंड किस तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौती पेश करेगी. यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा, जो दोपहर 3 बजे शुरू होगा.
दिन का आखिरी मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है.
क्रिकेट फैंस ये सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के सभी चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar के एप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…