Live
Search
Home > खेल > पीसीबी के कदम से बांग्लादेश क्रिकेट की बल्ले-बल्ले, ये होंगे फायदे, ICC ने खुद किया एलान

पीसीबी के कदम से बांग्लादेश क्रिकेट की बल्ले-बल्ले, ये होंगे फायदे, ICC ने खुद किया एलान

बांग्लादेश की बड़ी जीत: आईसीसी ने एक आधिकारिक मीडिया रिलीज़ जारी कर बताया कि लाहौर में आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीबी के बीच बातचीत खत्म हो गई है. इन बातचीत में 2026 T20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ दक्षिण एशिया में क्रिकेट के भविष्य पर भी चर्चा हुई.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-10 07:57:31

Mobile Ads 1x1

Bangladesh Cricket Board: जहां बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों से भारत में अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच न खेलने का फैसला किया था. वहीं पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को खेलने से इंकार कर दिया था. अब पाकिस्तान सरकार ने सलमान अली आगा की टीम को ग्रुप ए के इस मुकाबले में भारत के खिलाफ मैदान पर उतरने की हरी झंडी दे दी है. यह फैसला तब सामने आया जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने रविवार को लाहौर में हुई तीन पक्षीय बैठक में पीसीबी और बीसीबी की कुछ मांगों को मान लिया. वहीं इसी के साथ बांग्लादेश को भी बड़ी खुशखबरी मिली है. 

बांग्लादेश के विश्व कप ना खेलने के फैसले के बाद सबको ये लग रहा था कि यह फैसला बांग्लादेश पर भारी पड़ सकता है और आईसीसी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है. हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आईसीसी से बड़ी राहत मिली है. आईसीसी ने बांग्लादेश को लेकर एक अहम घोषणा भी की है.

नहीं लगाई कोई पेनल्टी 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने घोषणा की है कि वह 2026 T20 वर्ल्ड कप से हटने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा. इसके अलावा बीसीबी को एक बड़ा फायदा हुआ है. 2028 और 2031 के बीच बांग्लादेश में एक आईसीसी इवेंट आयोजित किया जाएगा. आईसीसी ने साफ किया है कि बांग्लादेश को किसी भी वित्तीय, खेल या प्रशासनिक पेनल्टी का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा बीसीबी का विवाद समाधान समिति (DRC) से संपर्क करने का अधिकार बरकरार रहेगा.

ICC ने क्या कहा?

आईसीसी ने एक आधिकारिक मीडिया रिलीज़ जारी कर बताया कि लाहौर में आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बीसीबी के बीच बातचीत खत्म हो गई है. इन बातचीत में 2026 T20 वर्ल्ड कप के साथ-साथ दक्षिण एशिया में क्रिकेट के भविष्य पर भी चर्चा हुई. मीडिया रिलीज़ के अनुसार, बांग्लादेश को 2028 और 2031 के बीच एक आईसीसी इवेंट की मेज़बानी करने का मौका मिलेगा. यह ध्यान देने वाली बात है कि बांग्लादेश 2031 में भारत के साथ वनडे वर्ल्ड कप की सह-मेज़बानी भी करने वाला है. इसलिए उन्हें उससे पहले एक और इवेंट दिया जाएगा.

आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव का बड़ा बयान

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश का बाहर होना दुखद है, लेकिन इससे बांग्लादेश के प्रति आईसीसी की स्थायी प्रतिबद्धता नहीं बदलती है. हमारा ध्यान बीसीबी सहित प्रमुख स्टेकहोल्डर्स के साथ मिलकर काम करने पर है, ताकि देश में खेल का लगातार विकास सुनिश्चित किया जा सके और इसके खिलाड़ियों और फैंस के लिए भविष्य के अवसरों को मजबूत किया जा सके.”

MORE NEWS

Home > खेल > पीसीबी के कदम से बांग्लादेश क्रिकेट की बल्ले-बल्ले, ये होंगे फायदे, ICC ने खुद किया एलान

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-10 07:57:31

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS