<

India Next Match: अब सूर्या के ‘तूफान’ के बाद दिल्ली में मचेगा असली कोहराम! यहां देखिए अगले मैच की पूरी जानकारी

T20 World Cup 2026: USA के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद अब दिल्ली में भिड़ेगी टीम इंडिया! जानें कब और कहां होगा नामीबिया के साथ अगला महामुकाबला?

IND vs NAM T20I: 2026 T20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च (फाइनल) तक, यानी पूरे एक महीने चलेगा. कुल 55 मैच खेले जाएंगे. इस बार 20 टीमें मैदान में हैं, जिन्हें 5-5 के चार ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप की टॉप दो टीमें ‘सुपर 8’ में पहुंचेंगी और फिर वहां से टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए भिड़ेंगी. इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे भारत का अगला मैच किसके साथ है. कब है और कहाँ है. इसके साथ ही इस मैच से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी. उससे पहले जानते हैं इंडिया बनाम USA मुकाबले में आखिर हुआ क्या? जिससे भारतीय टीम की बैटिंग ऑर्डर पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी पारी (नाबाद 84 रन, 49 गेंद) के दम पर मेजबान टीम को संकट से उबारा. एक समय भारत 77 रन पर 6 विकेट खोकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन सूर्या की बदौलत टीम 161-9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. और भारतीय गेंदबाजों की बदौलत एक बार फिर से ये मैच भारत के पलड़े में आ गया. 

भारत का अगला मैच कब है?

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मैच टूर्नामेंट का 18वां मैच होगा। यह मैच 12 फरवरी (गुरुवार) को खेला जाएगा.

भारत का अगला मैच किस टीम के साथ होगा?

जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय T20 टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना अगला मैच अफ्रीकी देश नामीबिया के खिलाफ खेलेगी.

भारत बनाम नामीबिया मैच कहाँ खेला जाएगा?

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम और मेहमान नामीबियाई क्रिकेट टीम के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है.

भारत का अगला मैच किस समय खेला जाएगा? (IND vs NAM T20 match time)

T20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ भारत का अगला मैच 12 फरवरी, 2026 को शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा.

भारत बनाम नामीबिया मैच लाइव प्रसारण

भारत बनाम नामीबिया टी20 मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार(Jio Hotstar) पर किया जाएगा, वहीं इस मैच की लाइव टेलीकास्टिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST