<
Categories: खेल

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव ने किसे डेडिकेट किया जीत? सुन चौड़ा हो जाएगा हर भारतीय का सीना

T20 World Cup 2026: भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराया सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत भारत को समर्पित की.

T20 World Cup 2026: कोलंबो में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिल को छू लेने वाली बात कही. रविवार को डिफेंडिंग चैंपियन ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बनाई. इस शानदार जीत ने टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का ट्रैक रिकॉर्ड 8 जीत तक पहुंचा दिया. पोस्ट-प्रेजेंटेशन में बोलते हुए सूर्यकुमार ने यह जीत पूरे देश को समर्पित की.

सूर्या ने पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में कहा “यह जीत भारत के लिए है. हमने वैसा ही क्रिकेट खेला जैसा हम खेलना चाहते थे. इस विकेट पर पहले बैटिंग करना बेहतर ऑप्शन था.” 

ईशान किशन को लेकर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा “ईशान ने कुछ अलग सोचा. पहला विकेट गिरने के बा, किसी को ज़िम्मेदारी लेनी थी और जिस तरह से उसने ली वह कमाल का था. जब आप पहले बैटिंग कर रहे हों तो यह कहना मुश्किल होता है. क्योंकि आपको कभी नहीं पता होता कि ओस होगी या लाइट्स में पिच कैसा खेलेगी. लेकिन हमें लगा कि यह 15 एबव पार है.” बीच के ओवरों में भारत का स्कोरिंग रेट थोड़ा कम हो गया. लेकिन रिंकू और शिवम दुबे की देर से लेकिन मजबूत कोशिशों ने भारत को 170 के स्कोर से आगे बढ़ाया.

155 का गेम टाइट हो सकता था-सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने आगे कहा, “155 रन का स्कोर होता तो मैच कड़ा हो सकता था. गेंदबाजी में सभी खिलाड़ियों का योगदान देखना अच्छा लगा. अब हम टीम के साथ थोड़ा समय बिताएंगे और फिर अहमदाबाद जाते समय अगले मैचों के बारे में सोचेंगे.”

ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए जिससे भारत ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में 175/7 का स्कोर खड़ा किया. उन्होंने आक्रामक शॉट्स और समझदारी भरी बल्लेबाजी का अच्छा मिश्रण दिखाया.

जवाब में जसप्रीत बुमराह (2/17) और हार्दिक पांड्या (2/16) ने पाकिस्तान की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को जल्दी झकझोर दिया, जिसमें कप्तान बाबर आजम का विकेट भी शामिल था. पूरी पाकिस्तानी टीम 114 रन पर सिमट गई और भारत ने 61 रन से बड़ी जीत दर्ज की.

इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप 2026  के सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड भी कायम रखा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST