<

T20 World Cup: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच कब होगा पहला सेमीफाइनल, कितने बजे और किस शहर में शुरू होगा मैच, नोट कर लें डिटेल्स

टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे खेला जाएगा.

नई दिल्ली. भारत की जीत के बाद फैंस ये तो भूल ही गए कि विश्व कप में पहला सेमीफाइनल मैच में भी खेला जाना है. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में क्रिकेट फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ( New Zealand vs South Africa Semifinal) आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला 4 मार्च को कोलकाता के मशहूर मैदान ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. जो भी टीम यह मैच जीतेगी वह फाइनल में एंट्री कर लेगी.
दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. न्यूजीलैंड ने अपनी मजबूत गेंदबाजी और समझदारी भरी बल्लेबाजी से सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. टीम ने दबाव वाले मैचों में भी शांत रहकर जीत हासिल की. कीवी खिलाड़ी बड़े मैचों में अच्छा खेलने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए उनसे फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

बेहतरीन फॉर्म में साउथ अफ्रीका

दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम भी शानदार फॉर्म में है. उनके बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं और गेंदबाज लगातार विकेट ले रहे हैं. वह टूर्नामेंट की मजबूत टीमें भारत और वेस्टइंडीज को भी हरा चुके हैं औऱ पूरी लय में हैं. एडेन मार्कराम और खासकर डेविड मिलर से न्यूजीलैंड को सावधान रहने की जरूरत होगी. लीग मैच में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया था, जिससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ा होगा. हालांकि सेमीफाइनल का दबाव अलग होता है और यहां हर टीम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना चाहती है.

ईडन गार्डन्स में होगा मजेदार मैच

ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने पर स्पिन गेंदबाज भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला सोच-समझकर करेगी. फैंस को इस मुकाबले से रोमांचक खेल की उम्मीद है. दोनों टीमों के पास मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं. अब देखना होगा कि कौन सी टीम बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करती है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Petrol Diesel Price 15 October 2026: सुबह 6 बजे जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, CNG ने दिया झटका! चेक करें ताजा भाव

Petrol and diesel prices today, October 15: मुंबई में, पेट्रोल का रिटेल प्राइस ₹111.21 प्रति…

Last Updated: October 15, 2026 08:06:54 IST

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST